शनिवार को ये शकुन होते हैं शुभ फलदायी

Samachar Jagat | Saturday, 15 Apr 2017 07:00:01 AM
they auspicious are fruitful On Saturday

शनिवार के प्रधान देव शनि हैं और भिखारियों को शनि का प्रतिनिधि माना जाता है, कई शकुन ऐसे है जिनसे पता चलता है कि आपका दिन कैसा जाएगा। वहीं अगर आपके साथ ये शकुन हो तो आप इस दिन शुभ कार्यों की शुरूआत करें इससे आपके कार्य सफल होने में कोई भी संदेह नहीं रहेगा।

बहुत चमत्कारी है ये एक मंत्र, रोज करें इसका जाप

चलिए आपको बताते है इन शुभ शकुनों के बारे में....

शकुन शास्त्र के अनुसार सुबह सवेरे भिखारी का घर के द्वार पर दर्शन होना बहुत शुभ होता है। जो लोग घर आए भिखारी को कुछ दान नहीं देते या क्रोध कर भगा देते हैं उस व्यक्ति और उसके घर पर शनि देव का प्रकोप बरसता है।

शनिवार को सुबह सड़क पर झाडू लगाने वाले सफाई कर्मचारी का दिखना भी बहुत मंगलसूचक होता है। उसे कुछ रूपए-पैसे अथवा काले रंग का कपड़ा दें। ऐसा करने से शनि देव का साथ मिलता है। जिस काम के लिए आप घर से बाहर जा रहे होते हैं उस काम में कभी असफल नहीं होते। सारा दिन सुख और शांति से व्यतित होता है। 

सुख-शांति के लिए घर में रखें ये पौधे

शनिवार की सुबह घर से निकलते ही काला कुत्ता दिखना मंगलसूचक होेता है। कुत्ता शनिदेव का वाहन है और जो लोग कुत्ते को खाना खिलाते हैं उनसे शनि अति प्रसन्न होते हैं। काले कुत्ते को तेल चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं। इससे न सिर्फ शनि के बल्कि राहु और केतु के अशुभ प्रभाव से भी बचाव होता है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

भगवान श्री कृष्ण के दिए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहे हैं अश्वत्थामा

इस शंख की पूजा करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.