अगर सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें आपका भाग्य बदलने वाला है

Samachar Jagat | Friday, 03 Mar 2017 05:20:44 PM
these things appear in the dream is going to change your destiny

रात को सोते समय सभी को कुछ न कुछ सपने अवश्य आते हैं। इन सपनों का ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विशेष अर्थ होता है। कुछ सपने अशुभ होने का संकेत देते हैं तो कुछ सपने शुभ संकेतक होते है। यहां हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अगर सपने में देखा जाए तो इससे आपको आपकी किस्मत चमकने का संकेत मिलता है। चलिए आपको बताते हैं इन शुभ संकेतों के बारे में...

हरियाली दिखना :-

सपने में हरे-भरे प्राकृतिक नजारे दिखना भी सुभ संकेत माना जाता है। हरियाली अगर पानी के किसी स्रोत के पास हो तो यह उससे भी अच्छा संकेत होता है।

इस मंदिर में खुले घूमते हैं शेर, नहीं पहुंचाते किसी को नुकसान

दूध के बने उत्पाद दिखना :-

सपने में दही और दूध जैसे पदार्थ का दिखाई दे जाना भी आने वाली अच्छी किस्मत का संकेत होता है।

नव-विवाहिता का दिखाई देना :-

अगर आपको रात को सपने में सोलह श्रृंगार किए कोई नई-नई दुल्हन नजर आ जाए तो इसे भी आने वाली अच्छी किस्मत का संकेत माना जाता है।

गन्ना दिखना :-

सोते समय गन्ना दिखाई दे जाना भी यह संकेत देता है कि आज आपको कहीं से पैसे मिलने वाले हैं।

लयबद्ध संगीत सुनाई देना :-

सुबह उठते समय अपने आसपास किसी मन्दिर से शंख, घंटियों या किसी मधुर भजन की आवाज सुनाई देना भी शास्त्रों में आने वाले अच्छे भाग्य का संकेत माना जाता है।

इस रेस्टोरेंट में कब्रों के पास बैठकर खाना खाते हैं लोग

पक्षियों का बीट करना दिखाई देना  :-

बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं जिनके ऊपर उनकी जिंदगी में किसी पक्षी ने बीट की हो और अगर की भी हो तो लोग झल्ला जाते हैं। अगर सपने में कोई पक्षी आप पर बीट करता है तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है।

सफेद गाय दिखना :-

अगर आपको सपने में सफेद गाय दिखे तो समझ लें कि जल्द ही आपकी किस्मत बदलने वाली है। सफेद गाय दिखना शुभ संकेत को दर्शाता है।

सुनहरा सांप दिखना :-

अगर रात को आपको सोते समय सपने में सफेद या सुनहरे रंग का सांप नजर आये, तो यह भी खुलने वाली किस्मत का इशारा होता है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

ये रेलवे स्टेशन पड़े हैं वीरान, जानिए क्यों नहीं आता कोई पेसेंजर

बहुत ही साफ-सुथरा है सिक्किम का ये शहर

विवाह में हो रही है देरी तो 5 बुधवार करें ये उपाय



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.