बिगड़े काम बनाने के लिए बुधवार को करें ये उपाय

Samachar Jagat | Wednesday, 17 May 2017 07:10:01 AM
These measures will be done on Wednesday to make the impaired work

बुधवार के दिन गणपति पूजन और व्रत करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करते हैं। किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले गणपति की अराधना की जाती है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार गणेश जी मनुष्य के जीवन में चल रही किसी भी परेशानी का समाधान बहुत जल्दी कर देते हैं। भगवान गणेश की पूजा से सारे कार्य मंगलमय होते हैं। यहां तक की रुके हुए काम शीघ्र पूरे हो जाते हैं और आप जिन कामों की उम्मीद खो चुके होते हैं वह काम भी बन जाते हैं। अगर आप पूरे ध्यान से बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करते हैं तो इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है।

अगर आपका बच्चा ठीक से खाना नहीं खाता है तो करें ये उपाय

बुधवार के दिन करें ये काम.....
 
टोने-टोटके से बचने के लिए बुधवार के दिन किसी न किसी रूप में सफेद रंग का प्रयोग करें।

घर में लड़ाई-झगड़ा रहता हो तो गणेश जी की प्रिय दुर्वा से उनका प्रतीकात्मक रूप बनाएं और उनका पूजन करें।

धन और सुख के लिए बुधवार को कांसे की थाली में सफेद चंदन से “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरदे नम:” मंत्र लिखें।

पृथ्वी पर ब्रह्ममुहूर्त में यहां स्नान करते हैं देवता

सुबह स्नान के बाद मंदिर या घर में पूर्व दिशा की ओर मुख कर पीले आसन पर बैठें और इस विशेष गणेश मंत्र का जाप करें। इससे आपकी मनोकामना जल्दी ही पूरी होगी।

भगवान गणेश को फूल, चंदन, धूप, दीप व भोग में पीले रंग के लड्डू चढ़ाएं। गौ माता के घी का दीप गणेश जी  के सामने जलाएं।

READ MORE :-

जानिए! क्यों दी वरूण देव ने कश्यप ऋषि को ये अद्भुत गाय

जानिए ! कैसे हस्ताक्षर देखकर लगाया जा सकता है लोगों के स्वभाव और आदतों का पता

अमीर बनना चाहते हैं तो अपनाएं ये पांच वास्तु टिप्स



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.