अगर इस दिन देंगे कर्ज तो डूब जाएगा आपका धन

Samachar Jagat | Saturday, 10 Dec 2016 11:22:45 AM
These days are not considered auspicious for borrowing

ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को किस दिन कर्ज लेना चाहिए और किस दिन कर्ज चुकाना चाहिए। कुछ खास दिनों को कर्ज लेने और देने के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए कर्ज लेते या देते समय इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए...

अगर आप कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो ध्यान में रखें मंगलवार के दिन भूलकर भी कर्ज न लें क्योंकि मंगलवार के दिन लिया गया कर्ज आसानी से चुकता नहीं है। इसे चुकाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर आप कर्ज देने की सोच रहे हैं तो आप मंगलवार का दिन चुनें क्योंकि मंगलवार के दिन कर्ज देना बहुत शुभ माना जाता है।

ऐसे करें राशि के आधार पर अपने लकी मोबाइल नंबर का चयन

बुधवार के दिन किसी को भूलकर भी कर्ज न दें, बुध धन और संपत्ति का स्वामी होता है। अगर बुधवार के दिन कर्ज दिया जाता है तो आपका बुध ग्रह कमजोर हो जाता है और दिया गया धन डूबने की संभावना बढ़ जाती है।

रविवार के दिन न तो कर्ज लेना चाहिए और न ही किसी को कर्ज देना चाहिए।

आंखों से जानें व्यक्ति के स्वभाव के बारे में

वृद्धि योग में कर्ज नहीं लेना चाहिए, नाम के अनुसार इस नक्षत्र में जो भी किया जाता है उसमें वृद्धि होती है। वहीं इस योग में आप कर्ज चुका सकते हैं, अगर आप इस योग में कर्ज चुकाते हैं तो आपके धन में वृद्धि होती है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

क्या आपको पता है पांडवों ने खाया था अपने मृत पिता के शरीर का मांस?

भगवान कृष्ण ने क्यों किया कर्ण का अंतिम संस्कार

आइए चलते हैं जयपुर की फेमस फूड शॉप्स पर

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.