कपल्स के बीच मिटानी है दूरियां तो नहाये इस झरने में

Samachar Jagat | Wednesday, 24 May 2017 11:02:22 AM
The distance between the couples is to be removed in this waterfall.

इन्टरनेट डेस्क। ऐसा कभी नहीं हो सकता है कि आपके और आपकी पार्टनर के बीच कभी कोई विवाद या झगड़ा नहीं रहा हो। अगर कोई ऐसा कहता है तो बड़ा अजीब है।

लेकिन अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच झगड़ा या मनमुटाव है तो एक झरना ऐसा है जिसके नीचे नहाने से सारे मतभेद और मनमुटाव दूर हो जाएंगे।

यह मजाक नहीं बिल्कुल सही है। ये झरना ग्वालियर के शिवपुरी नामक स्थान पर है। इस झरने के बारे में प्रसिद्ध है कि अगर कोई कपल्स इस झरने के नीचे स्नान करता है तो उनके बीच के सारे मतभेद खत्म हो जाते हैं। 

यह झरना हमेशा नहीं बहता है। केवल बरसात के मौसम में ही झरना गिरता है। इस झरने का पानी एक भदैया कुंड में गिरता है। जब किसी पति-पत्नी में मनमुटाव या झगड़ा हो जाता है तो परिवार के बड़े लोग इस कुण्ड में नहाने को कहते हैं। 

इसके अलावा भी इस कुण्ड के पानी का अमृत के समान माना जाता है। इस कुण्ड में नहाने से त्वचा संबंधी रोग भी दूर होते हैं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.