सूर्यास्त के समय नहीं लगानी चाहिए झाड़ू

Samachar Jagat | Monday, 23 Jan 2017 05:00:01 PM
sweep Should not at sunset

झाडू घर की गंदगी साफ करने के काम तो आती ही है इसके साथ ही ये घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा को भी घर से दूर करती है। शास्त्रों में झाड़ू को देवी लक्ष्मी का रूप माना गया है, अतः किसी भी प्रकार से इसका अनादर नहीं होना चाहिए। झाडू से जुड़ी कुछ खास बातें हैं जिनको ध्यान में रखना आवश्यक होता है। ये इस प्रकार हैं....

जानिए! 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के स्वभाव के बारे में

सूर्यास्त के समय झाड़ू नहीं निकालना चाहिए, यह अपशकुन माना जाता है।

घर में यदि झाड़ू सबके सामने रखी जाती है तो कई बार अन्य लोगों के पैर उस पर लगते हैं जो कि अशुभ है। इसी वजह से झाड़ू को किसी स्थान पर छिपाकर रखना चाहिए।

झाड़ू को दरवाजे के पीछे रखना काफी शुभ माना गया है।

झाड़ू को कभी भी खड़ी करके नहीं रखना चाहिए। यह अपशकुन माना गया है।

जैसी हो मनोकामना वैसे ही शिवलिंग की करें पूजा

गृह प्रवेश के समय नई झाड़ू लेकर ही घर के अंदर जाना चाहिए। यह शुभ शकुन माना जाता है। इससे नए घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहेगी।

कोई भी सदस्य किसी खास कार्य के लिए घर से निकला हो तो उसके जाने के तुरंत बाद घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर उस व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

घड़ी लगाते समय करें वास्तु के इन नियमों का पालन

जानिए! छिपकली का इंसान के शरीर पर गिरना शुभ होता है या अशुभ

ग्रह दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक होते हैं ये पौधे



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.