सड़क पर पड़ी इन चीजों से हमेशा रहें दूर

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 12:24:42 PM
Stay away from these things always lying on the road

सड़क पर पड़ी कुछ चीजों से दूरी बनाकर ही रास्ता पार करना चाहिए। अगर इन चीजों के पास से आप गुजरते हैं तो घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है। इन चीजों के साथ घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और घर में कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। ऐसी कई चीजों के बारे में वास्तुशास्त्र में बताया गया है जिनके पास से होकर कभी भी नहीं गुजरना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें सड़क पर पडे़ देखकर वास्तुदोष से बचने के लिए दूर से निकलें...

नल से पानी का टपकना नहीं होता शुभ

वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि रास्ते में किसी भी प्रकार की अपवित्र वस्तु दिखाई देती है तो उससे दूर रहकर रास्ता पार करना चाहिए। पूजन और किसी भी खास काम में जाते समय पवित्रता बनी रहे, इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

जब यज्ञ-हवन जैसे पूजन कर्म पूर्ण हो जाते हैं तो उससे भस्म (राख) प्राप्त होती है। यदि रास्ते में ऐसी भस्म दिखाई दे तो इससे भी दूर होकर ही निकलना चाहिए। यज्ञ-हवन से प्राप्त भस्म पवित्र होती है और यदि इस पर पैर लगता है तो इसे अशुभ माना जाता है और वास्तुदोष उत्पन्न होता है।

कई बार ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति के टूटे हुए केश यानी बाल रास्ते में दिखाई देते हैं। बालों को भी अपवित्र माना गया है। रास्ते में दिखाई देने वाले बालों से भी दूर होकर ही निकलना चाहिए। इन्हें लांघना भी नहीं चाहिए।

ताजे फूल घर में रखने से दूर होता है वास्तुदोष

आमतौर पर यदि रास्ते में कहीं कांटें दिखाई देते हैं तो हमें दूर होकर निकलना चाहिए, अन्यथा पैरों में कांटें चुभ सकते हैं। यदि संभव हो सके तो रास्ते से कांटें हटाने के प्रयास करना चाहिए, ताकि दूसरों को कांटों के कारण परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

यदि आप कहीं जा रहे हैं और रास्ते में किसी व्यक्ति के स्नान के बाद फैला हुआ पानी दिखाई दे रहा है तो उस पानी से दूर होकर रास्ता पार करना चाहिए। स्नान के बाद फैला हुआ पानी गंदा और अपवित्र होता है। इस पानी के संपर्क में आने से हमारी पवित्रता नष्ट हो जाती है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.