साधारण कार्यों को सही तरीके से करके बचा जा सकता है परेशानियों से

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2017 06:06:23 PM
Simple tasks can be avoided by proper troubles

हिन्दू समाज में ज्योतिष कला अपना अलग महत्व रखती है। इसको मानने वालों में हमेशा यह भय रहता है कि अगर उसने उसके अनुरूप कार्य नहीं किया तो आगे जाकर उसके साथ कुछ अशुभ होने वाला है।

व्यक्ति के जीवन में साधारण लगने वाले कुछ कार्य ऐसे होते हैं जो ज्योतिष के अनुसार अशुभ होते हैं। व्यक्ति द्वारा ऐसे कार्य करने से उसे जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति को हमेशा ऐसे कार्यों से दूरी बनानी चाहिए।

आइए जानते है किन साधारण कार्यों को सही तरीके से करके आप जीवन में होने वाली परेशानी से बच सकते हैं: 


1- व्यक्ति को हमेशा अपने जूते-जुराब व्यवस्थित ढंग से रखने चाहिए। ऐसा नहीं करने पर उनके जीवन में शत्रुबाधा आती है। 


2- बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से व्यक्ति के कार्यों में रुकावट आती है। वहीं जूठी थाली छोडऩे के कारण शनि के दुष्प्रभाव से उनके जीवन में असफलता आती है


3- व्यक्ति को घर में वास्तु के अनुसार पौधे लगाने चाहिए। सूखे और मुर्झाए हुए पौधे संतान पर कष्ट लाते हैं।


4- अगर कोई व्यक्ति आपके द्वार पर आकर पानी मांगे तो उसे कभी भी मना नहीं करना चाहिए। अगर व्यक्ति पानी के लिए मना करता तो अन्न-धन के संकट का सामना करना पड़ेगा। 


5-किसी विशेष पर्व या तीर्थ पर उपयोग में ली गई वस्तु को कभी भी दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य की प्राप्ति होती है।


6- गाय को कभी पीड़ा नहीं पहुंचानी चाहिए। जिस व्यक्ति के द्वार से गाय भूखी जाती है उसके सभी पुण्य नष्ट हो जाते हैं। हिन्दू समाज में गाय को पवित्र माना जाता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.