विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आज करें ये उपाय

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Dec 2016 11:04:08 AM
Remove Barriers in Marriage

मंगल देव को भूमि, संपत्ति, विवाह, संतान आदि सभी सुखों का प्रदाता माना जाता है। मंगल उग्र ग्रह है और इनका वर्ण लाल माना जाता है। जिसके कारण मंगल देव को लाल पुष्प, कुमकुम और अन्य रक्त वर्णित तत्व चढ़ाए जाते हैं। जन्मकुंडली में यदि मांगलिक दोष होता है तो व्यक्ति को विवाह संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विवाह संबंध तय नहीं हो पाता, विवाह संबंध तय होकर छूट जाता है, विवाह के समय विघ्न आता है, विवाह के बाद जीवन साथी से विवाद भी हो जाता है। ऐसे में मंगलदोष होने पर मंगलदेव को प्रसन्न करने के लिए उपाय करना आवश्यक होता है।

शिवजी का सबसे बड़ा दुश्मन था उनका ये पुत्र

मंगलदेव को प्रसन्न करने के उपायः-

मंगल एक उग्र ग्रह है, इसका रंग लाल होता है। लाल ग्रह की आराधना और शांति के लिए लाल रंग का विशेष महत्व है। ऐसे में श्री मंगल यंत्र की विधिवत स्थापना और पूजन करना शुभ फलदायी होता है।

मंगलनाथ के दर्शन और साथ ही मंगलयंत्र पर लाल पुष्प अर्पित करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

मंगलवार के दिन लाल वस्त्र दान करने से विवाह में आ रही बाधाऐं दूर होती हैं।

जानिए! राधा के जन्म से जुड़ी ये रोचक कथा

मंगलवार का व्रत करने और उपासना के बाद लाल रंग की खाद्य सामग्री बनाकर उसका दान करने से मंगलदेव प्रसन्न होते हैं।

मंगल देव को प्रसन्न करने के लिए ऊं भौमाय नमः का मंत्र जाप बहुत ही उत्तम होता है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

इस तरीके से हुआ कृपाचार्य का जन्म, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

जानिए! कैसे हिरणी के गर्भ से ऋषि ऋष्यश्रृंग ने लिया जन्म

जानिए! हनुमान जी को क्यों कहा जाता है पवन पुत्र

 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.