राशिफल : 25 मई : कैसा रहेगा आपके लिए गुरूवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Thursday, 25 May 2017 12:06:03 AM
rashifal 24 may Thursday

आज सूर्य वृषभ राशि में रहेगा और चंद्र मेष राशि में रहेगा, इन दोनों को कृत्तिका नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में.......

मेषः-

मेष राशि के जातकों के लिए व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं, भगवान गणेश की आज आप पर विशेष कृपा रहेगी।  

वृषः-

वृष राशि के जातक आज परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।

अगर आपका बच्चा ठीक से खाना नहीं खाता है तो करें ये उपाय

मिथुनः-

मिथुन राशि के जातक अगर कोई विशेष कार्य शुरू कर रहे हैं तो अपने बड़े-बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें।

कर्कः-

कर्क राशि के जातक आज अपने खाने-पीने पर थोड़ा ध्यान दें, ज्यादा खाने से पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

सिंहः-

सिंह राशि के जातक आज ऑफिस में काम अधिक होने से थोड़ा तनाव में रहेंगे।

कन्याः-

कन्या राशि के जातकों का मन आज धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा, धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

तुलाः-

तुला राशि के जातकों की आज साहित्य में रूचि बढ़ेगी, कुछ खास किताबें भी खरीद सकते हैं।

वृश्चिकः-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा, शाम के समय कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

पृथ्वी पर ब्रह्ममुहूर्त में यहां स्नान करते हैं देवता

धनुः-

धनु राशि के जातक आज पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मकरः-

मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, मौके का लाभ अवश्य उठाएं।

कुंभः-

कुंभ राशि के जातक आज अत्यधिक खर्चे से परेशान रहेंगे, सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।

मीनः-

मीन राशि के जातक आज किसी पुराने मित्र के मिलने से प्रसन्न रहेंगे।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

READ MORE :-

जानिए! क्यों करना चाहिए अन्नदान

जानिए! किस दिशा में रखनी चाहिए कुबेर देव की मूर्ति

काली हल्दी के रहस्य जानकर चौंक जाएंगे आप

 

 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.