राशिफल : 24 अप्रैल : कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2017 12:04:01 AM
rashifal 24 april monday

आज सूर्य मेष राशि में रहेगा और चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। इन दोनों को आज उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का साथ मिलेगा, इनका साथ आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में....

मेष :-

मेष  राशि के जातक आज मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे, विरोधियों से सावधान रहें।

वृष :-

वृष राशि के जातक गुणवत्ता एवं बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे।

जानिए क्यों बांधा जाता है दरवाजे पर तोरण

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक मन पर नियंत्रण रखकर कर्तव्यों का पालन करें।

कर्क :-

कर्क राशि के जातक आर्थिक क्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे।

सिंह :-

सिंह राशि के जातक पुरानी बातें भूल वर्तमान के साथ समझौता करें।

कन्या :-

कन्या राशि के जातकों को परिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी लेकिन ऐसी स्थिति में आप पूर्ण विवेक से काम लें।

तुला :-

तुला राशि के जातकों का मन संतान संबंधी दायित्वों के प्रति चिंतित होगा, भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातकों का मन किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु प्रयत्नशील होगा।

धनु :-

किसी कार्य में सफलता से धनु राशि के जातकों के उत्साह में वृद्धि होगी।

मकर :-

मकर राशि के जातक मन में किसी प्रकार की शंका न पालें, अपने कार्य पर ध्यान दें।

जानिए क्यों लोबान के धुएं से प्रसन्न होते हैं शनिदेव

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातक नकारात्मक विचारों को त्याग अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें।

मीन :-

मीन राशि के जातक आज सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

परीक्षा में सफल होने के लिए करें रामायण की इस चौपाई का जाप

जानिए कैसे हुए एक ही पिता के पुत्रों के वंश अलग-अलग

आपको यदि रात को अच्छी नींद नहीं आती तो करें ये उपाय

 

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.