राशिफल : 22 मई : कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Monday, 22 May 2017 12:06:01 AM
rashifal 22 may monday

आज सूर्य वृषभ राशि में रहेगा और चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। इन दोनों को आज उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा, आइए आपको बताते हैं आज के राशिफल के बारे में......

मेष :-

मेष राशि के जातक नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाएंगे किंतु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा।

वृषभ :-

वृषभ राशि के जातकों की नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु क्रियाशीलता बढ़ेगी।

मिथुन :-

किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी, अपने मन को किसी नए एवं रचनात्मक लक्ष्य की ओर केंद्रित करें।

अगर आपका बच्चा ठीक से खाना नहीं खाता है तो करें ये उपाय

कर्क :-

नए दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे, कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव हैं।

सिंह :-

सिंह राशि के जातकों की किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी।

कन्या :-

अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है, वाणी पर नियंत्रण रखें ।

तुला :-

तुला राशि के जातकों का मन आर्थिक सबलता हेतु नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।

वृश्चिक :-

वर्तमान स्थिति को देखते हुए भविष्य की चिन्ता बढ़ेगी फिर भी कुछ नए आसार आत्मबल में वृद्धि करेंगे।

धनु :-

किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे, अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे।

मकर :-

पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे, अच्छी सोच का बड़ा लाभ प्राप्त करेंगे।

पृथ्वी पर ब्रह्ममुहूर्त में यहां स्नान करते हैं देवता

कुंभ :-

व्यावसायिक संबंधों में अपने व्यवहार एवं प्रतिभा का लाभ उठाएंगे।

मीन :-

क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति में बाधक बनेगा।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

READ MORE :-

जानिए! क्यों दी वरूण देव ने कश्यप ऋषि को ये अद्भुत गाय

जानिए ! कैसे हस्ताक्षर देखकर लगाया जा सकता है लोगों के स्वभाव और आदतों का पता

अमीर बनना चाहते हैं तो अपनाएं ये पांच वास्तु टिप्स

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.