राशिफल: 20 जनवरी: कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Friday, 20 Jan 2017 12:06:01 AM
rashifal 20 january friday

आज सूर्य मकर राशि में रहेगा और चंद्रमा कन्या राशि को छोड़कर तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। इन दोनों को स्वाति नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर.....

मेष :-

मेष राशि के जातकों को आज ऑफिस के बोझ से कुछ राहत मिलेगी, कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने का प्रयास करें।

वृष :-

वृष राशि के जातकों को पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक आज आॅफिस में व्यर्थ विवाद करने से बचें, झगड़ा होने की संभावना है।

कर्क :-

कर्क राशि के जातकों को आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, नया प्रोजैक्ट शुरू होने के भी योग बन रहे हैं।

सिंह :-

सिंह राशि के जातकों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं, ज्यादा कार्य का बोझ अपने सिर पर लेने से बचें।

कन्या :-

कन्या राशि के जातक आज अपने विरोधियों से परेशान रहेंगे, वहीं व्यवसाय में लाभ होने से मन थोड़ा प्रसन्न रहेगा।

तुला :-

तुला राशि के जातक आज कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं, पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातकों को आज कोई खास करीबी परेशान कर सकता है, आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजने का प्रयास करें।

धनु :-

धनु राशि के जातकों को आज धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, छोटी-छोटी बातों से दिल को खुशी मिलेगी।

मकर :-

मकर राशि के जातकों को आॅफिस में कोई नया चेलेंज मिल सकता है, हर पोजिशन को सूझ-बूझ से हैंडल करें।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातकों को ऑफिस में कार्य बढ़ने से थकान महसूस होगी, काम को अधिक समय देने की जरूरत है।

मीन :-

मीन राशि के जातक अपनी क्रिएटिविटी को निखारने का प्रयास करें, धन की कमी से कुछ परेशानी हो सकती है।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

(Source - Google)



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.