नवरात्रों में राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Mar 2017 05:42:45 PM
rashi anusar mantr on Navaratri

नवरात्र आज से शुरू हो चुके हैं, नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। अगर आप नौ दिनों तक माता के विशेष मंत्रों का जाप करें तो मां भगवती बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही अगर इन मंत्रों का जाप राशि अनुसार किया जाए तो सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। आइए आपको बताते हैं राशिअनुसार जाप किए जाने वाले इन मंत्रों के बारे में....

मेष राशि :-

मेष राशि के जातक नवरात्र में ’ऐं क्लीं सौं’ मंत्र से एक माला का नौ दिनों तक जाप करें, लाभ होगा।

वृष राशि :-

वृष राशि के जातक ’ऐं क्लीं श्रीं’ मंत्र से एक माला का नौ दिनों तक जाप करें, घर में सुख व समृद्धि बनी रहेगी।

Navratri Special : मां दुर्गा के नौ रूप और उनकी महिमा

मिथुन राशि :-

मिथुन राशि के जातक नवरात्र में नौ दिनों तक रोजाना ’क्लीं ऐं सौं’ मंत्र से दो माला नित्य जाप करें, सर्वबाधाओं से मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशि :-

कर्क राशि के जातक नवरात्र के नौ दिनों में प्रतिदिन ’ऐं क्लीं श्रीं’ मंत्र से एक माला नित्य जाप करें, कार्यो में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि :-

सिंह राशि के जातक नवरात्रों में ’ह्रीं श्रीं सौं’ मंत्र से एक माला रोज जाप करें, मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

कन्या राशि :-

कन्या राशि के जातक नौ दिनों तक प्रतिदिन ’श्रीं ऐं सौं’ मंत्र से दो माला जाप करें, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनी रहेगी।

तुला राशि :-

तुला राशि के जातक नवरात्रों में ’ह्रीं क्लीं श्रीं’ मंत्र से प्रतिदिन एक माला का जाप करें, धन में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि :-

वृश्चिक राशि के जातक नवरात्र में नौ दिनों तक ’ऐं क्लीं सौं’ मंत्र से एक माला जाप करें, घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे।

धनु राशि :-

धनु राशि के जातक ’ह्रीं क्लीं सौं’ मंत्र से नित्य नौ दिनों तक एक माला जाप करें, परिवार की प्रगति होगी।

नवरात्र में नौ दिनों तक माता को ये विशेष भोग करें अर्पित

मकर राशि :-

मकर राशि के जातक नवरात्रों में प्रतिदिन ’क्लीं ह्रीं श्रीं सौं’ मंत्र से दो माला जाप करें, धन में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि :-

कुंभ राशि के जातक ’ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं’ मंत्र से नित्य एक माला जाप करें, माता की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।  

मीन राशि :-

मीन राशि के जातक नवरात्र में ’ह्रीं क्लीं सौं’ मंत्र से प्रतिदिन एक माला जाप करें, धन वृद्धि होगी।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.