Ram Navami Special : भगवान श्री राम की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Apr 2017 01:22:01 PM
Ram Navami Special do these measures according to rashi To get special grace of lord rama

राम नवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ था, शास्त्रानुसार इस दिन दान पुण्य व विशेष पूजन करने से ग्रह बाधा और ग्रहों के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है। अगर इस दिन राशिअनुसार उपाय किए जाएं तो भगवान श्री राम की विशेष कृपा प्राप्त होती है। राशि अनुसार करें ये उपाय....

मेष :-

मेष राशि के जातक इस दिन श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर बेसन का हलवा चढाएं।

वृषभ :-

वृषभ राशि के जातक इस दिन श्रीराम स्तुति का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर नीले फूल चढ़ाएं।

नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा करने से होती है सुख और समृद्धि की प्राप्ति

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक इस दिन इंद्रकृत रामस्त्रोत का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर काजल चढ़ाएं।

कर्क :-

कर्क राशि के जातक इस दिन श्रीरामाष्टक का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर पीत चंदन चढ़ाएं।

सिंह :-

सिंह राशि के जातक इस दिन श्रीसीता रामाष्ट्कम का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर सिंदूर चढ़ाएं।

कन्या :-

कन्या राशि के जातक इस दिन श्रीराम मंगलाशासनम का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर इत्र चढ़ाएं।

तुला :-

तुला राशि के जातक इस दिन श्रीराम प्रेमाष्ट्कम का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर तुलसी पत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातक इस दिन श्रीराम चंद्राष्ट्कम का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर पेडे चढ़ाएं।

4 या 5 अप्रैल : जानिए किस दिन है नवमी

धनु :-

धनु राशि के जातक इस दिन जटायुकृत श्री रामस्त्रोत का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर शहद चढ़ाएं।

मकर :-

मकर राशि के जातक इस दिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर पान चढ़ाएं।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातक इस दिन सुंदरकांड का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर मुलतानी मिट्टी चढ़ाएं।

मीन :-

मीन राशि के जातक इस दिन अयोध्याकांड का पाठ करें और रामदरबार के चित्र पर लाल चंदन चढ़ाएं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जानिए! आखिर माता दुर्गा ने शेर को ही क्यों चुना अपनी सवारी के लिए

जानिए मां दुर्गा के 108 नाम और उनके अर्थ के बारे में .....

Navratri Special : मां दुर्गा के नौ रूप और उनकी महिमा

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.