घड़ी लगाते समय करें वास्तु के इन नियमों का पालन

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2017 01:07:26 PM
Please follow these rules when making architectural clock

घड़ी का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। समय बताने में काम आने वाली घड़ी का स्वरूप समय के साथ बदलता रहा है। लेकिन अगर कुछ नहीं बदला है तो वो है उसका महत्व। घड़ी को दीवार पर लगाया जाता है या फिर इसे कमरे के किसी कोने में रखा जाता है। कुछ बातें है जो घड़ी लगाते समय ध्यान में रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार इसका जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। इससे हम जीवन में शुभ समय की शुरुआत कर सकते हैं। इस बारे में अनेक नियम हैं जो इस प्रकार है....

जानिए! छिपकली का इंसान के शरीर पर गिरना शुभ होता है या अशुभ

1- दक्षिण दिशा को भगवान यम का रास्ता मन जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो मृत्यु की दिशा। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिणी हिस्से में कभी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। दक्षिण में लगाई हुई घड़ी परिजनों की आयु और सौभाग्य के लिए अशुभ मानी जाती है।

2- बहुत पुरानी, बार-बार खराब होने वाली और धुंधले शीशे वाली घड़ियां भी शुभ नहीं मानी जातीं। ये परिवार की सफलता में बाधक होती हैं। इससे परिश्रम का उचित फल नहीं मिलता।

3- कमरे का दरवाजा ऐसा स्थान है जहां से मनुष्य ही नहीं प्रकृति की ऊर्जा भी प्रवेश करती है। दरवाजे पर घड़ी लगाना शुभ नहीं माना गया है। कहते हैं कि इससे घर में खुशियों के क्षण प्रवेश नहीं करते और परिवार में अच्छा माहौल नहीं रहता।

4- कार्यस्थल पर ऐसी घड़ी होनी चाहिए जो आकार में कुछ बड़ी, साफ और दिखने में सुंदर हो। बहुत पुरानी और रुक-रुक कर चलने वाली घड़ी कार्यालय में नकारात्मक ऊर्जा तथा सुस्ती लाती हैं।

ग्रह दोष से मुक्ति दिलाने में सहायक होते हैं ये पौधे

5- कार्यस्थल पर बंद घड़ी भी नहीं रखनी चाहिए। वास्तव में बंद घड़ी ठहराव और पतन का सूचक होती हैं। घर में भी बंद घड़ी शुभ नहीं मानी जाती। अगर ऐसी घड़ी चलने लायक न हो तो उसे उतारकर पुराने सामान के साथ रख देना चाहिए।

6- घड़ी का समय बिल्कुल सही या दो-तीन मिनट आगे रखना चाहिए। निर्धारित समय से पीछे रखने से जीवन में बाधाएं आती हैं। ऐसा व्यक्ति परिश्रम का फल तथा प्रसन्नता प्राप्त करने में पीछे रहता है। वहीं, इससे दैनिक कार्यों में भी परेशानी हो सकती है।

7- घड़ी लगाने के लिए उत्तर, पूर्व तथा पश्चिम दिशा को उत्तम माना जाता है। इनमें से किसी एक दिशा में घड़ी लगाने से घर में शुभ समय आता है।

(ये सभी जानकारियां शास्त्रों और ग्रंथों में वर्णित हैं, लेकिन इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेष पंडित या ज्योतिषी की सलाह अवश्य ले लें।)

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जानिए! क्यों रखा जाता है गर्भवती महिला के कमरे में मोर पंख

विवाह में हो रही है देरी तो सोमवार के दिन करें ये उपाय

इस ताले के खुलते ही चमक उठेगी आपकी किस्मत



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.