धनवान बनने के लिए आज राशि अनुसार करें ये उपाय

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 07:00:01 AM
most effective way to get rich

भगवान शिव की कृपा से गरीब भी अमीर बन जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हर इच्छा पूरी हो और आप भी धनवान बनें तो सोमवार के दिन अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय करें....

मेष :-

इस राशि के जातक सोमवार के दिन जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें अथवा जल में कुंकुम मिलाकर भी शिव का अभिषेक कर सकते हैं। शिव पंचाक्षर मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपकी किस्मत जल्दी ही चमक जाएगी।

वृष :-

इस राशि के जातकों के लिए दही से भगवान शिव का अभिषेक शुभ फल देता है। इससे धन संबंधी समस्या का निदान होता है। साथ ही भगवान शिव की स्तुति करें व बिल्व पत्र भी चढ़ाएं तो और जल्दी फल प्राप्त होगा।

मिथुन :-

इस राशि के जातक गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक हर सोमवार को करें तो जल्दी ही उनकी हर मनोकामना पूरी होगी। भगवान शिव को धतूरा भी चढ़ाएं। आपको मालामाल होने से कोई नहीं रोक सकता है।

कर्क :-

इस राशि के शिवभक्त अपनी राशि के अनुसार शक्कर मिला हुआ दूध भगवान शिव को चढ़ाएं। साथ ही आंकड़े के फूल भी अर्पित करें। इस उपाय से कुछ ही दिनों में आपका भाग्य चमक जाएगा।

शनि दोष से बचना चाहते हैं तो करें घोड़े की नाल के ये उपाय

सिंह :-

सिंह राशि के व्यक्ति लाल चंदन के जल से शिवजी का अभिषेक करें तथा शिव अमृतवाणी सुनें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी और जल्दी ही आपके पास वो सब होगा जो आप चाहते हैं।

कन्या :-

इस राशि के जातकों को भांग मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए इससे यदि इन्हें कोई रोग होगा तो वह समाप्त हो जाएगा और अपेक्षित धन लाभ भी अवश्य होगा।

तुला :-

इस राशि के जातक भगवान शिव का गाय के घी और इत्र या सुगंधित तेल से अभिषेक करें। साथ ही केसर मिश्रित मिठाई का भोग भी लगाएं। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

वृश्चिक :-

शहद मिश्रित जल से भगवान शिवजी का अभिषेक वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शीघ्र फल देने वाला माना जाता है। शहद न हो तो शक्कर का उपयोग भी कर सकते हैं।

क्या आपके अंगूठे में भी है धनवान बनने की ये रेखा

धनु :-

इस राशि के जातकों को दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करना इनके लिए लाभदायी रहेगा। इससे इन्हें धन लाभ अवश्य होगा।

मकर :-

आप अपनी राशि के अनुसार तिल्ली के तेल से शिव जी का अभिषेक करें तो आपको हर काम में सफलता मिलेगी। भगवान शिव को बिल्व पत्र भी चढ़ाएं। जल्दी ही आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी।

कुंभ :-

इस राशि के व्यक्तियों को हर सोमवार नारियल के पानी या सरसों के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे इन्हें धन लाभ होगा और हर मनोकामना पूरी होगी।

मीन :-

इस राशि के जातक पानी में केशर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय से इन्हें वह सब कुछ मिलेगा जिसकी ये इच्छा रखते हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

डिनर स्पेशल : पनीर कोल्हापुरी

तड़का रोटी

सिंधी दाल

 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.