आज बन रहे हैं विशेष योग, व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के लिए करें ये उपाय

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 10:01:52 AM
measures on Kalashtmi

अगर सोमवार के दिन कालाष्टमी हो तो इस योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस बार ये विशेष योग बन रहे हैं, आज कालाष्टमी भी है और सोमवार भी। अगर आज के इस विशेष योग में कुछ खास उपाय किए जाएं तो व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के साथ ही धन और सुख की भी प्राप्ति होती है। कालाष्टमी पर भगवान शिव के भैरव रूप की पूजा की जाती है इसलिए ये उपाय रात्रि के समय करना शुभ रहता है। आइए आपको बताते हैं इन उपायों के बारे में.....

करोड़पति बनना है तो इन बातों का रखें ध्यान

उड़द में शहद, दही और सिंदूर मिलाकर भैरव नाथ को भोग लगाएं, अगर कोर्ट का काई विवाद चल रहा है तो इसमें सफलता मिलेगी।

पूजा के समय भैरव नाथ पर नीले रंग के फूल चढ़ाएं।

भैरव नाथ की मूर्ति के सामने कड़वे तेल का दीपक लगाएं।

कार्यसिद्धि के लिए इन मंत्रों का करें जाप

दूध में दही, शहद और थोड़ा सिंदूर मिलाकर वैदिक मदिरा बनाएं और इसका भैरव नाथ को भोग लगाएं, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

पूजा के समय भैरव मंत्र का जाप अवश्य करें

अतिक्रूर महाकाय कल्पान्त दहनोपम्,
भैरव नमस्तुभ्यं अनुज्ञा दातुमर्हसि!!

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

पिता की भूमिका होती है अहम बच्चे के विकास में

प्रदूषण से आपको बचाने आए, बाजार में यह स्टाइलिश मास्क

हैंगिंग मिरर लगाने से घर में आती है सकारात्मक ऊर्जा

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.