शुक्रवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर बनाएं माता लक्ष्मी के चरण चिन्ह

Samachar Jagat | Friday, 09 Dec 2016 05:27:01 PM
Make a mark Goddess Lakshmi of the main door

घर परिवार को समृद्ध व खुशहाल बनाए रखने के लिए मां लक्ष्मी के अनूठे स्वरूप व स्वभाव में कई ऐसे विलक्षण गुण व शक्तियां हैं जिनके द्वारा वह हर सांसारिक प्राणी को सुखी-समृद्धशाली बनाती हैं। वहीं शुक्रवार को माता लक्ष्मी का वार माना जाता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों के अनुसार कुछ उपाय करने की आवश्यकता होती है। इन उपायों को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है....

आइए चलते हैं जयपुर की फेमस फूड शॉप्स पर

शुक्रवार के दिन लक्ष्मी के चरण चिह्नों को मुख्य द्वार पर बनाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने के बाद व्यक्ति को कभी धन की कमी नहीं होती। माता लक्ष्मी चल एवं अचल संपत्ति देने वाली हैं। मां लक्ष्मी जिस घर में शुभ चिह्नों को अंकित देखती हैं खुशी से उस घर में निवास करती हैं और दरिद्रता उस घर से सदा-सदा के लिए विदा ले लेती हैं।
 
शुक्रवार के दिन तीन कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं तथा पीला वस्त्र व दक्षिणा देकर विदा करें। इससे लक्ष्मी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

आंखों से जानें व्यक्ति के स्वभाव के बारे में

शुक्रवार के दिन दान देने का भी विशेष महत्व है इसलिए इस दिन जितना हो सके गरीबों को दान करें। इस दिन सफेद रंग की वस्तु या खाद्य पदार्थ का दान करना शुभ माना जाता है।

शुक्रवार को श्रीयंत्र का गाय के दूध के अभिषेक करें। अभिषेक का जल पूरे घर में छिड़क दें। श्रीयंत्र को कमलगट्टे के साथ धन स्थान पर रख दें। इससे धन लाभ होने लगेगा।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

क्या आपको पता है पांडवों ने खाया था अपने मृत पिता के शरीर का मांस?

भगवान कृष्ण ने क्यों किया कर्ण का अंतिम संस्कार

भगवान गणेश ने क्यों दिया गीता का उपदेश



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.