जानिए! क्यों सोमवार के दिन पहनने चाहिए सफेद वस्त्र

Samachar Jagat | Monday, 03 Apr 2017 12:32:47 PM
Learn why wearing white garments should be on Monday.

वास्तु शास्त्र में रंगों का विशेष महत्व बताया गया है, अगर प्रत्येक दिन इन रंगों को ध्यान में रखकर कार्य किया जाए तो जीवन में हर कार्य में सफलता मिलती है। हर वार के अनुसार ऐसे रंगों का चयन करें जो उस वार के साथ हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं वास्तु अनुसार वार के हिसाब से कौनसे रंग को काम में लेना चाहिए.....

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ महापर्व छठ

सोमवार -  

सोमवार का दिन भगवान चंद्र देव का दिन मना जाता है और भगवान चंद्र देव का रंग सफेद है तो इस दिन वास्तु के अनुसार सफेद वस्त्र पहनना शुभ होता है।

मंगलवार-  

मंगलवार का दिन हनुमानजी का दिन होता है, इस दिन यदि लाल रंग के वस्त्र धारण करें तो इस दिन किए जाने वाले कार्य में सफलता मिलती है।

बुधवार-  

बुधवार को गणेश जी वार माना गया है, भगवान गणेश को दुर्वा बहुत प्रिय है। दुर्वा का रंग हरा है तो ऐसे में यदि हरे रंग के वस्त्र धारण किए जाएं तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।  

गुरुवार-  

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन है, भगवान विष्णु पीताम्बर वस्त्र धारण करते हैं, इसलिए इस दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे आपके जीवन में शादी जैसे शुभ कार्य जल्द ही संपन्न होंगें।

शुक्रवार-

यह दिन मां संतोषी का दिन होता है, इसलिए इस दिन गुलाबी कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और घर में सुख-शांति का वास होगा।

नवरात्र सातवां दिन : पापियों का नाश करती हैं मां कालरात्रि

शनिवार -

शनिवार का दिन शनिदेव का दिन होता है और शनिदेव को नीले और काले कपड़े पसंद हैं इसलिए शनिवार के दिन नीले और काले कपड़े पहनने चाहिए।

रविवार -  

रविवार का दिन सूर्य देव का दिन होता है, इस दिन नारंगी वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा करने पर सूर्यदेव की कृपा आप पर बनी रहती है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.