जानिए कौनसा रंग क्या कहता है आपके स्वभाव के बारे में...

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 11:30:05 AM
Know what color does it say about your character ...

जरा सोचिए यदि रंग नहीं होते तो हमारी ये जिंदगी कैसी होती? बेरंग सी ना। जी हां ये रंग ही होते है जो हमारी जिंदगी को रंगीन करते है। जिस रंग को आप बेहद पंसद करते है उसी रंग में यदि आपको कोई ऐसी वस्तु दिखा दी जाए जो आपको बिल्कुल पंसद नहीं तो वो भी आपको खूबसूरत लगनें लगती है।

कार्तिक पूर्णिमा : माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

यहीं वजह है कि ये सभी रंग हमारी जिंदगी को रंगीन कर देते है। लेकिन आपके लिए ये जानना बेहद जरुरी है कि रंग व्यक्ति के स्वभाव को लेकर बहुत कुछ बयां कर जाते है। जी हां जो रंग आपको बेहद पंसद होता है वह आपके स्वभाव को लेकर बहुत कुछ कहता है तो आइए जानते है आपके पंसदीदा रंग क्या कहते है आपके बारे में।

 

लाल रंग है प्रेम का प्रतीक-

लाल रंग मोहब्बत का प्रतिक माना जाता है। इसिलिए कहा भी जाता है कि जिन्हें लाला रंग पसंद होता है वे बेहद रोमंटिक होते है। दिल के बहुत ही साफ़ होते हैं। लाल रंग पसंद करने वालों के बारे में यह भी कहा जाता है कि जितनी जल्दी ये खुश होते है उतनी ही जल्दी इन्हें गुस्सा भी आ जाता है।

नीला रंग है शांत स्वभाव का प्रतीक-

नीला रंग पंसद करनें वाले लोग बेहद शांत किस्म के होते है। जिस तरह सागर का रंग नीला होता है उसी की गहराई के अनुरुप ये लोग सागर की तरह होते है बहुत ही शांत और गहरे स्वभाव के। और यह बहुत लोगों के ख़ास दोस्त भी होते हैं।

इस सबसे बड़े मुस्लिम देश में है रामायण का विशेष महत्व

हरा रंग पंसद करनें वाले होते है बेहद व्यवहारिक-

हरा रंग पसंद करनें वालें लोग बेहद व्हवहारिक होते है। ऐसे लोग समाज में सब से अच्छे से व्यवहार करते है। अपनी रेपुटेशन का ये खास तौर पर ध्यान रखते है। और यह कभी अपनी छवि ख़राब नहीं होने देना चाहते। कहा जाता है कि जिन लोगों को प्रकृति से प्रेम होता है उनका पसंदीदा कलर “हरा” होता है।

पीला रंग है उर्जा का प्रतीक-

पीला रंग पंसद करनें वाले लोग बेहद कम ही मिलेगें, लेकिन इस रंग को पंसद करनें वाले लोग स्वभाव से बेहद एनर्जेटिक, खुशदिली से रहने वाले लोग होते हैं। जिस तरह सूर्य हर चीज़ को रोशन करता है बस उसी तरह पीला रंग पसंद करने वाले लोग खुशियां बांटते चलते है पीला रंग पसंद करने वाले लोग ऊर्जावान होते हैं।

काला रंग होता है कर्मठता का प्रतीक-

इस रंग को पसंद करनें वाले लोग शांत और गंभीर होते है।

सफेद रंग होता है सादगी का प्रतीक-

सफेद रंग को पंसद करनें वाले लोग बेहद भोले होते है। इन्हें ज्यादा दिखावा करना पंसद नहीं होता है। कहां जाता है कि इस रंग को पसंद करनें वाले लोगो को गुस्सा कम आता है।

पिंक कलर वाले होते है दिल के बेहद सच्चे-

ये आवश्यक नहीं है कि पिकं कलर को केवल लड़कियां ही पसंद करती है, लड़को को भी ये रंग बेहद पसंद होता है। इस रंग को पसंद करनें वाले लोग दिल के बहुत अच्छे और सच्चे होते है। जो कि ख्वाब देखना ज्यादा पंसद करते है।

ब्राउन रंग जिम्मेदारी का प्रतीक-

इस रंग को पंसद करने वाले लोग अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बेहद सजग रहते है। इर रंग को पसंद करने वालो में बहुत स्टेमिना होता है। स्वभाव की बात करें तो इनका स्वभाव बेहद रिजर्व किस्म का होता है।

आज आसमान पर निकलेगा अद्भुत पेरिजी चांद

सपनों से जानें कब चमकेगी आपकी किस्मत

जाने! लड़को की पहली पसन्द 'Bad Girls' क्यूँ होती है....



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.