घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Samachar Jagat | Saturday, 26 Nov 2016 03:23:13 PM
Keep these things in mind to maintain positive energy

घर ऐसा होना चाहिए जहां पर व्यक्ति को सुकून और आराम मिले। जब व्यक्ति पूरे दिन की भागदौड़ के बाद घर पहुंचे तो उसकी पूरे दिन की थकावट दूर हो जाए लेकिन कई बार सब कुछ होने के बाद भी व्यक्ति को अपने घर में आराम नहीं मिल पाता है। घर मे नकारात्मक ऊर्जा के कारण उसका घर में रह पाना भी मुश्किल हो जाता है। इसका कारण होता है वास्तुदोष अगर घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाए तो ये वास्तुदोष स्वतः ही समाप्त हो जाते है। चलिए आपको बताते हैं घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए.... 

शनिदेव की कृपा से आज इस राशि के जातकों को मिलेगा व्यवसाय में लाभ

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य दरवाजा अच्छा, साफ-सुथरा और स्वागतयोग्य दिखना चाहिए। मुख्य दवाजा गंदा न हों, उसके आसपास सूखे पेड़ या सूखे पड़े गमले न हों और कोई टूट-फूट न हों। इस दरवाजे से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
 
घर में बने हुए ऑफिस और लिविंग रूम के बीच दूरी होनी चाहिए। अगर दोनों एक ही होगें, तो आपको हमेशा टेंशन रहेगी और आप कभी भी सुकून से काम नहीं कर पाएंगे और न ही आराम कर पाएंगे।
 
घर में किसी भी स्थान पर टूटफूट होने पर तुरंत मरम्मत करवाएं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा। कहते है कि जब तक घर में टूटा फूटा रहता है, सकारात्मक ऊर्जा का संचार बंद रहता है।

बड़े काम के हैं ये 10 मंत्र, नियम पूर्वक करें इनका जाप

हैंग मिरर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। बस इतना याद रखें कि ऐसे मिरर को घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने कभी न लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा वापस हो जाती है।
 
घरों में गोलाई में बने कोने सकारात्मक ऊर्जा लाते है। यहां तक कि बिस्तर और फर्नीचर के कोने भी गोलाई में होने चाहिए।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

इस तरीके से हुआ कृपाचार्य का जन्म, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

जानिए! भगवान विष्णु के 10 अवतारों के बारे में ...

जानें किस तिथि को क्या नहीं खाना चाहिए



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.