कार्तिक पूर्णिमा : माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

Samachar Jagat | Monday, 14 Nov 2016 10:51:51 AM
Kartik Purnima to please Goddess Lakshmi These measures

कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप कुछ खास उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्त पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखती हैं। आइए आपको बताते हैं इन उपायों के बारे में....

आज के दिन प्रातः 5 बजे से 10:30 मिनट तक मं लक्ष्मी का पीपल के वृक्ष पर निवास रहता है। इस दिन जो भी जातक मीठे जल में दूध मिलाकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाता है उस पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

इस सबसे बड़े मुस्लिम देश में है रामायण का विशेष महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के गरीबों को चावल दान करने से चन्द्र ग्रह शुभ फल देता है।

इस दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद व गंगाजल मिलकार चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते है।

कार्तिक पूर्णिमा को घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों से बनाया हुआ तोरण अवश्य बांधे।

आज आसमान पर निकलेगा अद्भुत पेरिजी चांद

वैवाहिक व्यक्ति पूर्णिमा के दिन भूलकर भी अपनी पत्नी या अन्य किसी से शारीरिक संबंध न बनाएं वरना चन्द्रमा के दुष्प्रभाव आपको व्यथित करेंगे।

आज के दिन चन्द्रमा के उदय होने के पश्चात खीर में मिश्री व गंगा जल मिलाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाकर प्रसाद वितरित करें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आप पर हमेशा अपनी कृपादृष्टि बनाए रखेंगी।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

रॉयल एनफील्ड की ये मोटरसाइकिलें है बेहद मशहूर

भारत में केवल इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास है ये दमदार बाइक

इन दमदार फीचर्स से लैस होगी टाटा की हैक्सा एसयूवी कार

 

 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.