आज इन विशेष मंत्रों से करें काली पूजन, खुल जाएंगे भाग्य के बंद दरवाजे

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2016 02:06:38 PM
Kali Puja Mantra

कालाष्टमी के दिन देवी कालिका की पूजा-अर्चना एवं व्रत किया जाता है। काली देवी की उपासना करने वालों को अर्धरात्रि के बाद मां की उसी प्रकार से पूजा करनी चाहिए, जिस प्रकार दुर्गापूजा में सप्तमी तिथि को देवी कालरात्रि की पूजा का विधान है। मां काली की पूजा करने से विशेष सिद्धियों की प्राप्ति होती है। इस दिन मां काली को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करने के साथ ही इन मंत्रों का जाप भी करना चाहिए।

कालाष्टमी पर इस तरह पूरे विधि-विधान से करें पूजन

उपाय :-

कालिका के मंदिर जाएं और क्षमा मांगते हुए अपनी क्षमता अनुसार नारियल, हार-फूल चढ़ाकर प्रसाद बांटें।

माता कालिका की पूजा करके मां को लाल कुमकुम, अक्षत, गुड़हल के लाल फूल और लाल वस्त्र या चुनरी अर्पित करें।

भोग में हलवे या दूध से बनी मिठाई चढ़ाएं।

मंत्र  :

ॐ नमो काली कंकाली महाकाली मुख सुन्दर जिह्वा वाली,
चार वीर भैरों चौरासी, चार बत्ती पूजूं पान ए मिठाई,
अब बोलो काली की दुहाई।

इस मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करने से आर्थिक लाभ मिलता है।

काली माता की पूजा के विशेष मंत्र :-

एकाक्षर मंत्र : क्रीं - इसे चिंतामणि काली का विशेष मंत्र भी कहा जाता है।
द्विअक्षर मंत्र : क्रीं क्रीं - तांत्रिक साधनाएं और मंत्र सिद्धि हेतु।
त्रिअक्षरी मंत्र : क्रीं क्रीं क्रीं - तांत्रिक साधना के पहले और बाद में जपा जाता है।

जानिए कैसे? यज्ञ के प्रसाद से हुआ राम और उनके तीनों भाईयों का जन्म

ज्ञान प्रदाता मंत्र : ह्रीं - दक्षिण काली का मंत्र ज्ञान हेतु।  
चेटक मंत्र : क्रीं क्रीं क्रीं स्वाहा -  दुखों का निवारण करके घन-धान्य की वृद्धि एवं पारिवारिक शांति हेतु।
छह अक्षरों का मंत्र : क्रीं क्रीं फट स्वाहा - सम्मोहन आदि तांत्रिक सिद्धियों के लिए।  आठ अक्षरों का मंत्र : क्रीं क्रीं क्रीं क्रीं क्रीं स्वाहा - पासना के अंत में जप करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
नवार्ण मंत्र : ‘ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चैः’ - इसका प्रत्येक अक्षर एक ग्रह को नियंत्रित करता है। इस मंत्र का जप नवरात्रों में विशेष फलदायी होता है।  
ग्यारह अक्षरों का मंत्र : ऐं नमः क्रीं क्रीं कालिकायै स्वाहा- ह मन्त्र अत्यंत दुर्लभ और सर्वसिंद्धियों को प्रदान करने वाला है।  

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

कितना जानते है आप स्मार्टफोन में डाली जानें वाली सिम के बारे में?

एप्पल 2017 में पेश कर सकता है आईपैड प्रो

लैपटॉप चार्जर से जुड़ी ये बात जिसके बारे में नहीं जानते होगें आप

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.