अगर ये अंग फड़का तो जरुर होनें वाला है शुभ- अशुभ

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 03:55:15 PM
If these organs Fdka Honen is definitely unlucky Shub

मनुष्य के कभी कभी अंगों में रियक्शन होती है तो माना जाता है कि कुछ अच्छा बुरा होनेवाला है आपने कई बार नोटिस किया होगा कि अगर मर्द की दायीं आंख फड़के तो कुछ अच्छा होने वाला होता है ऐसी कहावत है और यही बात महिलाओं पर भी लागू होती है लेकिन उनकी बायीं आंख पर ये बात लागू होती है। तो हम आज ऐसे ही अंगों के बारे में बात करेंगे जिनके फड़कने से आपको शुभ संकेत मिलते हैं।

क्यों किया जाता है देव उठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह

हमारे धर्मों में समुद्र शास्त्र के बारे में तो आपने सुना ही होगा, जिसके द्वारा इंसान के चेहरे-मोहरे को देखकर उसके व्यक्तित्व और मानसिकता की जड़ तक पहुंचा जा सकता है। परन्तु इंसान का शरीर बेहद संवेदनशील होता है और उसके पास ऐसी ताकत है जो होने वाली घटना को पहले ही भांप ले। हो सकता है आपको यकीन ना हो लेकिन समुद्र शास्त्र की सहायता से आप इंसान के फड़कते हुए अंगों को जानकर उसके साथ भविष्य में होने वाली घटना को जान सकते हैं। ये जाने कैसे ......

बॉडी के लेफ्ट साइड का फड़कना

माना जाता हैकि समुद्र शास्त्र के अनुसार पुरुष के शरीर का अगर लेफ्ट साइड फड़कती है तो भविष्य में उसे कोई दुखद घटना झेलनी पड़ सकती है। वहीं अगर उसके शरीर के दाएं भाग में हलचल रहती है तो शुभ होने वाला है  बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जबकि महिलाओं के मामले में यहविपरीत होता  है, यानि उनके बाएं हिस्से के फड़कने में खुशखबरी और दाएं हिस्से के फड़कने पर कुछ अशुभ का संकेत होता है। 

संतान प्राप्ति के लिए घर की छत पर लगाएं सतरंगी पताका  

हाथ की हथेली में हलचल

आपके हाथ हथेली में हलचल होती है तो यह यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आप जल्द ही किसी बड़ी समस्या में घिरने वाले हैं और अगर अंगुलियां फड़कती है तो यह इशारा करता है कि किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात होने वाली है।

आंख की भौहों का फडकना 

आप के भौहों के बीच हलचल महसूस होती है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि निकट भविष्य में आपको सुखदायक और खुशहाल जीवन मिलने वाला है। और आप जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं उसमें कुछ अजीब होने वाला है।

हमारे कंधों का फड़कना

हमारे शरीर का दायां कंधा फड़कता है तो यह इस बात का संकेत है कि आपको अत्याधिक धन लाभ होने वाला है। वहीं बाएं कंधे के फड़कने का संबंध जल्द ही मिलने वाली सफलता से है। अगर आपके दोनों कंधे एक साथ फड़कते हैं तो यह किसी के साथ आपकी बड़ी लड़ाई  के संकेत होने का प्रतीक है।

हमारे होठों का फड़कना     

आप अगर जीवन में नई दोस्ती की चाह रखते हैं तो इंतजार करे की आप के होठ फड़के का।

श्रीमद्भागवत पुराण में कलियुग के बारे में की गई है ये भविष्यवाणी

देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्य होंगे शुरू

जानिए! कैसे एक तोते के श्राप के कारण माता सीता को गर्भावस्था में सहना पड़ा श्री राम का वियोग



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.