जानिए! इस माह कैसा रहेगा आपका राशि भविष्य

Samachar Jagat | Friday, 04 Nov 2016 07:00:01 AM
How about this month Your Horoscopes

नवंबर माह में कुछ खास ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ऐसे में राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। इस परिवर्तन का असर आपकी राशि पर कितना पड़ेगा। इसकी जानकारी यहां हम आपको दे रहे हैं.......

मेष राशि :-

इस महीने की शुरूआत का समय आपके लिए शुभ और लाभप्रद रहेगा। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप काम में सफलता पूर्वक आगे बढ़ेंगे। लेकिन दूसरे सप्ताह में आपको कुछ परेशानियों और उलझनों का सामना करना होगा। अनावश्यक भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है।

वृष राशि :-

आपके लिए यह महीना शुभ रहेगा। थोड़ी समझदारी और संयम से काम करेंगे तो आप लाभ और उन्नति के अवसर का फायदा उठा सकते हैं। इस महीने आपको धन का लाभ होगा लेकिन इसके साथ ही खर्चे भी अधिक होंगे।

मिथुन राशि :-

इस राशि के जातकों के लिए इस माह में अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। इस माह आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं इस माह आप स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं।

कर्क राशि :-

महीने के शुरुआती तीन हफ्ते में आप स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे। अपच, रक्त चाप और गर्मी से होने वाली परेशानी हो सकती है। इन दिनों निकट संबंधियों से वाद-विवाद से बचें नहीं तो मन मुटाव बढ़ेगा।

बेडरूम में पानी या मछली के चित्र रखने से उठानी पड़ सकती हैं ये परेशानियां

सिंह राशि :-

इस महीने आपको घरेलू कारणों से परेशानी होगी लेकिन नौकरी-व्यवसाय में स्थिति कुल मिलाकर बेहतर रहेगी। अपने प्रयास में आप सफल होंगे और लाभ भी पा सकेंगे।

कन्या राशि :-

इस माह आप जमीन या मकान खरीदने बेचने की योजना पर विचार कर सकते हैं। आपकी कार्य क्षमता अच्छी रहेगी जिसका लाभ घरेलू एवं व्यवसायिक जीवन में देखने को मिलेगा।

तुला राशि :-

इस महीने आय के साधनों का आप लाभ उठा सकेंगे। लेकिन क्रोध और उत्तेजना के कारण आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों को नाराज कर सकते हैं, संयम से काम लें।

वृश्चिक राशि :-

इस माह इस राशि के जातकों को नौकरी व्यवसाय में अधिक परिश्रम और भाग दौड़ करनी पड़ेगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा, अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि :-

इस राशि के जातक इस माह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सेहत में उतार-चढ़ाव की अशंका है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें।

इन 5 चीजों को घर में रखें और बने मालामाल

मकर राशि :-

इस माह शौक और मनोरंजन के साथ ही भौतिक सुख के साधनों में आपकी रुचि रहेगी। लेकिन सरकारी कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ राशि :-

इस महीने आपको सावधानी और समझदारी से काम करना होगा नहीं तो कई योजनाओं को पूरा होने में परेशानी हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी मतभेद एवं तालमेल की कमी रहेगी। आय के मामले में इस माह आपकी स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन राशि :-

इस माह आप अपनी मेहनत और बुद्धि से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में संघर्ष करना पड़ सकता है। महीने के आखिर में लाभ के योग बन रहे हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जानिए! हनुमान जी ने क्यों दिए भीम को अपने तीन बाल

इस मंदिर में राजा विक्रमादित्य चढ़ाते थे अपना सिर

श्री सिद्धिविनायक चतुर्थी पर जानिए भगवान गणेश की उत्पत्ति की कथा



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.