राशिफल :18 मई : कैसा रहेगा आपके लिए गुरूवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Thursday, 18 May 2017 12:06:01 AM
Horoscope May 18 Thursday

आज सूर्य और चंद्रमा यथावत अपनी राशियों में विद्यमान रहेंगे, इन दोनों को श्रवण नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में....

मेषः-

मेष राशि के जातक आज परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।

वृषः-

वृष राशि के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं, माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी।  

अगर आपका बच्चा ठीक से खाना नहीं खाता है तो करें ये उपाय

मिथुनः-

मिथुन राशि के जातकों को आज अपने बड़े-बुजुर्गों से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्कः-

कर्क राशि के जातक आज अपने खाने-पीने पर ध्यान दें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंहः-

सिंह राशि के जातकों का समय आज दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।

कन्याः-

भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है, सगे-संबंधियों से अच्छा व्यवहार करें।

तुलाः-

तुला राशि के जातकों की आज साहित्य में रूचि बढ़ेगी, कुछ खास किताबें भी खरीद सकते हैं।

वृश्चिकः-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन कुछ खास नहीं रहेगा, काम-काज में समय व्यतीत होगा।

धनुः-

दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें।

पृथ्वी पर ब्रह्ममुहूर्त में यहां स्नान करते हैं देवता

मकरः-

मकर राशि के जातक किसी धार्मिक कार्यक्रम में रूचि ले सकते हैं, किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

कुंभः-

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी।

मीनः-

राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

READ MORE :-

जानिए! क्यों दी वरूण देव ने कश्यप ऋषि को ये अद्भुत गाय

जानिए ! कैसे हस्ताक्षर देखकर लगाया जा सकता है लोगों के स्वभाव और आदतों का पता

अमीर बनना चाहते हैं तो अपनाएं ये पांच वास्तु टिप्स



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.