राशिफल : 31 मार्च : कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Friday, 31 Mar 2017 12:06:02 AM
Horoscope march 30 friday

आज सूर्य मीन राशि में रहेगा और चंद्रमा मेष राशि में रहेगा, सूर्य और चंद्रमा को आज भरणी नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर.....

मेष :-

मेष राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, सफलता के लिए मन लगाकर कार्य करें।

वृष :-

वृष राशि के जातकों के लिए नौकरी-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं, अच्छे समय का लाभ अवश्य उठाएं।

व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है तो करें फिटकरी के ये उपाय

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक अपने विरोधियों व आलोचकों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें, सफलता अवश्य मिलेगी।

कर्क :-

कर्क राशि के जातक अगर अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं, थोड़ा-बहुत धन लाभ भी होगा।
 
सिंह :-

सिंह राशि के जातकों को आज ऑफिस में नए अधिकार मिलेंगे, अगर आप आज बुजुर्गां की बात मानते हैं तो आपको लाभ होगा।

कन्या :-

कन्या राशि के जातक आज अपने आस-पास के खुशनुमा माहौल से प्रसन्न रहेंगे, स्वयं को सिद्ध करने के अवसर भी मिलेंगे।
 
तुला :-

तुला राशि के जातकों को आज पारिवारिक और व्यवसायिक जिम्मेदारी एक साथ निभानी पड़ेगी, आप दोनों जिम्मेदारियां सफलता पूर्वक निभाने में सफल होंगे।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातक आज अगर किसी वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तो जीत मिलेगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए भी समय उत्तम है।

जानिए कैसे आपके व्यक्तित्व का राज खोल देती है चाय

धनु :-

धनु राशि के जातक आज पूरे दिन व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे, पुराने दोस्तों के अचानक मिलने से खुश होंगे।
 
मकर :-

मकर राशि के  जातकों का धन आज पुरानी देनदारी चुकाने और घरेलू सामान की शॉपिंग करने में खर्च होगा, अनावश्यक खर्च करने से बचें।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातक अगर नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उन्हें रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं, अवसर का लाभ उठाने के लिए पूरा प्रयास करें।
 
मीन :-

मीन राशि के जातकों को रिश्तेदारों से छोटी-मोटी लेन-देन करनी पड़ेगी, अकस्मात कोई मुआवजा मिलेगा।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.