राशिफल : 29 मार्च : कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2017 12:06:01 AM
Horoscope march 29 Wednesday

आज सूर्य और चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे, सूर्य और चंद्रमा दोनों को आज रेवती नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में.......

मेष :-

मेष राशि के जातकों को आज सरकारी क्षेत्र से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भी जा सकते हैं।

वृष :-

वृष राशि के जातक समयानुसार ढलने की कोशिश करें, नए काम में व्यवधान आ सकता है।

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक अगर कोई व्यावसायिक डील करना चाहते हैं तो आज कर लें, समय शुभ है।  

व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है तो करें फिटकरी के ये उपाय

कर्क :-

कर्क राशि के जातक आज किसी बाहरी व्यक्ति से पारिवारिक मामलों में सलाह लेने से बचें, गृहक्लेश होने की संभावना है।  

सिंह :-

सिंह राशि के जातक आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, आज किया गया निवेश लाभ देगा।

कन्या :-

कन्या राशि के जातकों को आज यात्रा करना सुखद रहेगा, यात्रा में मनोरंजन होगा।

तुला :-

तुला राशि के जातक चतुराई से पैसा बचाने में कामयाब होंगे, आज आपको कुछ अहम फैसले भी लेने पड़ सकते हैं।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातक अगर आज कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो अवश्य करें, समय शुभ है।

जानिए कैसे आपके व्यक्तित्व का राज खोल देती है चाय

धनु :-

धनु राशि के जातक आज भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें, पैसे फसेंगे, ऑफिस में अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

मकर :-

मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक रास्ते खुलेंगे, शाम के समय कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातक आज जल्दबाजी करने से बचें, बनते काम बिगड़ सकते हैं।

मीन :-

मीन राशि के जातकों के लिए व्यावसायिक सौदे करना फायदेमंद रहेगा, मौज-मस्ती में दिन व्यतीत होगा।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.