राशिफल : 20 मार्च : कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Monday, 20 Mar 2017 12:06:02 AM
Horoscope march 20 monday

आज सूर्य मीन राशि में रहेगा और चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। सूर्य और चंद्र को आज ज्येष्ठा नक्षत्र का साथ मिलेगा। ये सब एक साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेंगे आइए आपको बताते हैं आज के राशिफल के बारे में.....

मेष राशि :-

मेष राशि के जातकों की आज किसी पुराने या खास मित्र से मुलाकात हो सकती है।

वृष राशि :-

वृष राशि के जातक आज अपने शानदार विचारों से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर रहेगा कि अपनी ऊर्जा नए सबंध बनाने व कामकाज संबंधी कागजी प्रक्रिया अच्छे से पूरा करने में लगाएं।

मिथुन राशि :-

मिथुन राशि के जातकों को आज थोड़ा सहनशील होना पड़ेगा, क्रोध करने से बनते काम बिगड़ सकते हैं।

कर्क राशि :-

कर्क राशि के जातक आज कार्यस्थल पर कठिन मेहनत और रचनात्मकता से तय समय से पहले लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।

सिंह राशि :-

सिंह राशि के जातकों को आज व्यावसायिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कैंसर जैसे भयानक रोग को जन्म देते हैं ये वास्तुदोष

कन्या राशि :-

कन्या राशि के जातक आज दूसरों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाएंगे, किसी भी परिचित से कोई ऐसा वादा ना करें, जिसे आप पूरा नहीं कर सके।

तुला राशि :-

तुला राशि के जातकों को समय के साथ अपने को ढ़ालने की कला मुश्किल हालातों से बचा सकती है।

वृश्चिक राशि :-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन एकदम अनुकूल है।

धनु राशि :-

धनु राशि के जातकों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं, इसके साथ ही आपको किसी सामाजिक उत्सव में भी शामिल होना पड़ सकता है।

मकर राशि :-

मकर राशि के जातक अगर पिछले कुछ समय से रोजगार पाने के लिए प्रयासरत हैं उनमें से कुछ को इस हफ्ते सफलता मिल सकती है।

शनिवार को करें ये उपाय, शनि देव होंगे प्रसन्न

कुंभ राशि :-

कुंभ राशि के जातक आज किसी काम से पूरा दिन व्यस्त रहेंगे, कार्य में सफलता के भी योग हैं।

मीन राशि :-

मीन राशि के जातक आज उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रह सकते हैं, व्यवसायिक जीवन और अपने करियर में वृद्धि के लिए इस ऊर्जा को सकारात्मकता के साथ प्रयोग में लाएं।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

विवाह में हो रही है देरी तो 5 बुधवार करें ये उपाय

उबलते दूध का उफान आपकी जिंदगी में ला सकता है तूफान

अगर आपकी कुंडली में है ये योग तो आप हैं बहुत खास



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.