राशिफल : 14 मार्च : कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Mar 2017 12:06:02 AM
Horoscope march 14 Tuesday

आज सूर्य और चंद्रमा दोनों यथावत अपनी राशियों में रहेंगे, वहीं इन्हें हस्त नक्षत्र का साथ मिलेगा, इनका साथ आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में.....

मेष :-

मेष राशि के जातक आज खाने-पीने पर ध्यान दें, बाहर का खाने से बदहजमी हो सकती है।

वृष :-

वृष राशि के जातकों को आज असरदार लोगों का साथ मिलेगा, असमंजस वश मुनाफे में अड़चन आएगी।

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक आज मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं, यंगस्टर्स को टीमवर्क से लाभ मिलेगा।

इन पांच चीजों को घर में रखने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

कर्क :-

इस राशि के जातकों को अपने निकटतम रिश्तों को सुधारना होगा, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

सिंह :-

सिंह राशि के जातकों को किए गए कठिन परिश्रम का फल मिलेगा, लेन-देन के कारण टेंशन हो सकती है।
 
कन्या :-

कन्या राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं, प्रोपर्टी में इनवेस्ट करते समय सावधानी बरतें।

तुला :-

तुला राशि के जातकों को खास परिचित व्यक्ति से व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातक नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे।

पैरों की उंगलियों से जानें अपने भविष्य के बारे में

धनु :-

धनु राशि के जातकों को अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलने से लाभ होगा, प्रॉपर्टी के मामले सुलझ जाएंगे।

मकर :-

मकर राशि के जातक बढ़ते खर्च पर लगाम लगाएं, व्यवहार में सुधार से फायदा होगा।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातकों को असरदार लोगों के अनुभव का लाभ मिलेगा।

मीन :-

मीन राशि के जातकों को आज मनोरंजन का सुख मिलेगा, सहयोगी काम में मदद करेंगे।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

विवाह में हो रही है देरी तो 5 बुधवार करें ये उपाय

उबलते दूध का उफान आपकी जिंदगी में ला सकता है तूफान

अगर आपकी कुंडली में है ये योग तो आप हैं बहुत खास

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.