राशिफल : 26 फरवरी : कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Sunday, 26 Feb 2017 12:06:01 AM
Horoscope February 26 sunday

आज सूर्य और चंद्रमा दोनों ही कुंभ राशि में रहेंगे, इन दोनों को धनिष्ठा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में....

मेष :-

मेष राशि के जातकों को आज छुट्टी के दिन भी ऑफिस में काम करना पड़ सकता है, आज किया गया काम भविष्य में लाभ देगा।

ये रेलवे स्टेशन पड़े हैं वीरान, जानिए क्यों नहीं आता कोई पेसेंजर

वृष :-

वृष राशि के जातकों का संडे घूमने-फिरने में व्यतीत होगा, दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातकों के लिए विशेष लाभ के योग बन रहे हैं, अच्छे समय का लाभ अवश्य उठाएं।

कर्क :-

कर्क राशि के जातकों का आज पूरा दिन घर के कामकाज में व्यतीत होगा, अत्यधिक काम के चलते थकान महसूस करेंगे।

सिंह :-

सिंह राशि के जातक आज अपने आस-पास के खुशनुमा माहौल से प्रसन्न रहेंगे, स्वयं को सिद्ध करने के अवसर भी मिलेंगे।

कन्या :-

इस राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, सफलता के लिए मन लगाकर कार्य करें।

बहुत ही साफ-सुथरा है सिक्किम का ये शहर

तुला :-

तुला राशि के जातकों का संडे का दिन मेहमान नवाजी में व्यतीत होगा, शाम को कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातकों को आज पारिवारिक और व्यवसायिक जिम्मेदारी एक साथ निभानी पड़ेगी, आप दोनों जिम्मेदारियां सफलता पूर्वक निभाने में सफल होंगे।

धनु :-

धनु राशि के जातकों का संडे घरेलू सामान की शॉपिंग करने में व्यतीत होगा, अनावश्यक खर्च करने से बचें।
 
मकर :-

मकर राशि के जातकों को रिश्तेदारों से छोटी-मोटी लेन-देन करनी पड़ सकती है।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातक आज पूरे दिन व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे।

मीन :-

मीन राशि के जातकों को आज किसी नए रोजगार की प्राप्ति हो सकती है, अवसर का लाभ उठाएं।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

UP Election 2017 : जिस पार्टी को मिलेगा ओबीसी का साथ, वही बनेगा यूपी का सरताज

हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आज अवश्य करें ये उपाय

धन की कमी चल रही है तो घर में लगाएं फव्वारा

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.