राशिफल : 21 फरवरी : कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Feb 2017 12:06:01 AM
Horoscope February 21 Tuesday

आज सूर्य कुंभ राशि में रहेगा और चंद्रमा धनु राशि में रहेगा, इन्हें मूल नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा, आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर....

मेष राशि :-

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नौकरी-व्यवसाय के मामले में बहुत शुभ रहेगा, आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं।

वृष राशि :-

आज आपका रूझान धर्मिक कार्यों की तरफ रहेगा, यदि आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का विचार कर रहे है तो यह समय आपके लिए शुभ है।

धन-संपत्ति चाहिए तो घर में रखें ये वस्तु

मिथुन राशि :-

व्यवसायी जातकों के लिए आज थोड़ी मुश्किल हो सकती है, धैर्य से काम करें, आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।

कर्क राशि :-

आज कार्यस्थल पर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करने से आत्मिक शांति मिलेगी।

सिंह राशि :-

सिंह राशि के जातकों को आज अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है, सोच समझकर खर्च करें।

कन्या राशि :-

व्यवसायी जातकों के लिए नई परियोजना को अमल में लाने का यह अच्छा समय हो सकता है, लेकिन किसी भी तरह का सौदा पक्का करने से पहले दस्तावेज़ों की जांच अच्छे से कर लें।

तुला राशि :-

घर से लेकर दफ्तर तक हर जगह आज एक सकारात्मक ऊर्जा अपने आस-पास महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि :-

आज आप अपने खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें।

गर्भवती महिलाओं को करना चाहिए इस मंत्र का जाप

धनु राशि :-

आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें।

मकर राशि :-

यदि आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है।

कुंभ राशि ;-

कुंभ राशि के जातकों को आज कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि :-

करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

UP Election 2017 : जिस पार्टी को मिलेगा ओबीसी का साथ, वही बनेगा यूपी का सरताज

गूगल पर भूलकर भी ना करें ये सर्च, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन हुआ लांच, फ्री में मिलेगा इंटरनेट



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.