राशिफल : 19 फरवरी : कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Sunday, 19 Feb 2017 12:06:01 AM
Horoscope February 19 sunday

आज सूर्य कुंभ राशि में रहेगा और चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा, इन दोनों को अनुराधा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या असर डालेगा। इसके लिए आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर....

मेष  :-

राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के अवसर बढ़ेंगे।

जब नवग्रह डालते हैं व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव तो वह हो जाता है इन बीमारियों का शिकार

वृष :-

अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिश्तों में ज्यादा अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंता उत्पन्न होगी।

मिथुन :-

भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे।

कर्क :-

भौतिक-सुख साधनों में खर्चा होने की संभावना, रोजगार में अच्छे आसार प्रसन्नता लाएंगे। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित रहेगा।

सिंह :-

बुद्धिमत्ता से हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद हो सकता है।

कन्या :-

भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है, सगे-सम्बन्धियों में व्यवहार कुशल बने।

तुला :-

दुविधाओं को त्याग सही एवं स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है किंतु रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट को जन्म देंगी।

वृश्चिक :-

निकट संबंधों मे मधुर वाणी का प्रयोग करें, क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रयत्नशील करेंगी। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु :-

किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन में चिंता हो सकती है। नौकरी-पेशे में अधिकारियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी।

इस एक मंत्र में छिपा है सभी समस्याओं का हल

मकर :-

भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना प्रगति का सूचक है। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। धनागम के नये स्रोत बनेंगे।

कुंभ :-

दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

मीन :-

घरेलू दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु आपकी महत्ता बढ़ेगी, मन पूरे दिन पूजा-पाठ में केंद्रित होगा।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

UP Election 2017 : जिस पार्टी को मिलेगा ओबीसी का साथ, वही बनेगा यूपी का सरताज

हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आज अवश्य करें ये उपाय

धन की कमी चल रही है तो घर में लगाएं फव्वारा

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.