राशिफल : 20 अप्रैल : कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Thursday, 20 Apr 2017 12:06:01 AM
Horoscope april 20 Thursday

आज सूर्य मेष राशि में रहेगा और चंद्रमा मकर राशि में रहेगा, सूर्य और चंद्रमा को आज श्रवण नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा आइए आपको बताते हैं इसके बारे में .....

मेष :-

अपने कल्पनाशील व महत्वाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें, विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।

वृष :-

अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है, राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं।

जानिए कैसे गलत दिशा में बनी बालकनी बन जाती है वास्तुदोष का कारण

मिथुन :-

प्रयासरत क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा, आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें।

कर्क :-

परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी, कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।

सिंह :-

पारिवारिक संबंधों से असंतोष की आशंका है, आपका ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है, साथ ही पीठ पीछे दूसरों की आलोचना भी न करें।

कन्या :-

अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं।

तुला :-

किसी भी चीज को छोटा न समझें, नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक :-

राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा, भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं।

धनु :-

बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें, रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्यों को समय से पूरा करें। घर-परिवार में खुशहाली रहेगी, किसी मेहमान के आगमन से व्यय होने की संभावना है।

शनिवार को ये शकुन होते हैं शुभ फलदायी

मकर :-

योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा, निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाएं, विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।

कुंभ :-

कुछ नए पारिवारिक तनावों से मन अशान्ति का एहसास करेगा, कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।

मीन :-

ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले, नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

माथे की लकीरों से जानें अपनी लंबी उम्र के बारे में ....

भगवान श्री कृष्ण के दिए श्राप के कारण आज भी पृथ्वी पर भटक रहे हैं अश्वत्थामा

इस शंख की पूजा करने से चमक उठेगी आपकी किस्मत



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.