राशिफल : 11 अप्रैल : कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Tuesday, 11 Apr 2017 12:06:01 AM
Horoscope april 11 Tuesday

आज सूर्य मीन राशि में विध्यमान रहेगा और चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा, इन दोनों को आज चित्रा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में.....

मेष :-

कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा, नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनेंगी किंतु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा।

वृषभ :-

नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी, अच्छे संबंधों का सहयोग मिलेगा।

गर्भवती महिलाओं को हमेशा अपने कमरे में रखनी चाहिए ये वस्तुएं

मिथुन :-

नए दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे, कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव हैं।

कर्क :-

किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी, अपने मन को किसी नए एवं रचनात्मक लक्ष्य की ओर केंद्रित करें।

सिंह :-

किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी, पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन प्रसन्न होगा।

कन्या :-

मानसिक अवसाद एवं कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी, अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है।

तुला :-

अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों, आर्थिक सबलता हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।

बहुत चमत्कारी है ये एक मंत्र, रोज करें इसका जाप

वृश्चिक :-

वर्तमान स्थिति को देखते हुए भविष्य की चिन्ता बढ़ेगी फिर भी कुछ नए आसार आत्मबल में वृद्धि करेंगे।

धनु :-

किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे, अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे।

मकर :-

व्यावसायिक संबंधों में अपने व्यवहार एवं प्रतिभा का लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।

कुंभ :-

पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे, अच्छी सोच का बड़ा लाभ प्राप्त करेंगे।

मीन :-

क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति में बाधक बनेगा। समय एवं स्थिति के साथ स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाएं।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.