जानिए कैसे घर में सौभाग्यशाली का प्रतीक होती है विंड चाइम

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Oct 2016 08:47:03 AM
Here's how the house is a symbol of lucky wind chime

विंड चाइम को अक्सर कई घरो के बाहर देखा होगा। या फिर किसी कमरें की खिड़की के बाहर लटकाए हुए। यह एक प्रकार का पॉप्युलर फेंगशुई यंत्र है। जिसे घर में सुख-शांति के लिए लगाया जाता है। इसे घर में लगानें से आपको अपने जीवन में सकारात्मक परिणामों की अनुभूति का अहसास होगा। लेकिन सही परिणाम मिलनें के लि आवश्यक है कि आप उसका उपयोग सही तरह से करें।

इसका उपयोग करनें के कई तरीके है। विंड चाइम के द्दारा हम अपने घर में से कई ऐसी नकारात्मक ऊर्जाओं के प्रभाव को कम कर कर सकते है। इसके लिए आवश्यक है कि विंड चाइम को कहां कैसे और किस रुप में लगाई जाए। तो आइए एक बार में लगी रॉड पर ध्यान देना। तो आइए जानते है कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में जो आपकी मदद करेगी विंड चाइम को सही रुप में आपके घर में लगानें के लिए।

पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान

कैसे करें घर पर इसका उपयोग-

- विंड चाइम किसी भी धातु, लकड़ी या फिर सिरेमिक पाइप से बनी होती है। इसमें लगाई गई घंटियों को इस तरह से लगाया जाता है कि हवा के झौंके से वह बजनें लगें। ध्यान रहे की इसमें लगे पाइप खोखले होने चाहिए जिससे इसमें से निगेटिव ऊर्जा निकल कर पॉजिटिव हो जाएं।

- जो लोग समाज में अपनी लोकप्रियता और सम्मान चाहते हैं वह सेरेमिक से बनी हुई 2 या 9 रॉड के विंड चाइम को लिविंग रूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में लगाएं।

- फेंगशुई और वास्तु दोनों में ही विंड चाइम को खुशहाली लाने वाली ध्वनि तरंगों का साधन माना गया है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला खूबसूरत शो पीस है। इसकी ध्वनि से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

- फेंगशुई में मान्यता है पांच या सात पाइप वाली विंड चाइम नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है। छह या आठ पाइप वाली विंड चाइम ड्रॉइंग रूम के उत्तर-पश्चिम में लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

व्यापार में सफलता के लिए व्यवसाय के अनुसार बेडरूम में रखें ये वस्तु

- गार्डन में पेड़-पौधों के बीच विंड चाइम की मधुर आवाज कानों को सुकून देती है। आप चाहें तो गार्डन एंट्रेंस पर भी विंड चाइम को लगा सकती हैं।

- अगर विंड चाइम बांस की बनी हो, तो इसमें रॉड की संख्या 3 या 4 होनी चाहिए। इससे उसका अधिकतम लाभ प्राह्रश्वत होता है।

- लकड़ी और बांस से बने विंड चाइम घर को बहुत ही सौम्य लुक देते हैं। इन्हें पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व दिशा में लटकाना अति शुभ माना जाता है। यह घर-गृहस्थी के लिए अच्छे माने जाते हैं।

- अगर पीतल या स्टील की बनी विंड चाइम खरीद रहे हैं, तो इसमें रॉड की संख्या 6 या 7 होनी चाहिए, यह घर में संपन्नता लाती है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.