जानिए! होली खेलने के लिए राशि अनुसार आपके लिए कौन सा रंग है शुभ

Samachar Jagat | Monday, 13 Mar 2017 07:04:01 AM
Good color for you to play Holi

हिंदू धर्म में रंगों को ज्योतिष से जोड़ा गया है। प्रत्येक रंग विशेष का अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। किसी भी राशि के लिए कोई रंग शुभ हो सकता है तो कोई रंग अशुभ। ज्योतिष की माने तो राशि अनुसार रंगों से होली खेलने पर जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

जानिए आपकी राशि अनुसार होली खेलने का शुभ रंग :-

मेष :-

मेष राशि वाले जातक प्रातः भगवान शिव के दर्शन करें। मेष राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। मंगल का रंग लाल है और उनकी पूजा भी लाल सामग्री से ही होती है। अतः मेष राशि वाले लोगों को लाल रंग से होली खेलना अति लाभदायक होगा, इससे उनको मान-सम्मान मिलेगा तथा क्रोध पर नियंत्रण होगा। भूमि से लाभ मिलेगा, ऋणों से मुक्ति मिलेगी। विवाह में बाधा नहीं आएगी। लाल रंग के अलावा मेष राशि के जातक पीले रंग या लाल गुलाल का प्रयोग कर सकते हैं।

वृषभ :-

वृषभ राशि वाले जातक प्रातः कन्या का पूजन करें। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। नवग्रहों में शुक्र सबसे चमकीला ग्रह है। वृषभ राशि वाले लोग होली पर सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं और होली खेलने में पीले एवं आसमानी रंग का प्रयोग करें। इससे वैभव की प्राप्ति होगी। विलासिता पूर्ण जीवन का आनंद उठा सकेंगे। मित्र, परिजन सभी आपको सम्मान देंगे। इसके अलावा आप नारंगी या जामुनी रंग का प्रयोग कर सकते हैं।

मिथुन :-

मिथुन राशि वाले जातक प्रातः भगवान गणेश के दर्शन करें। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। बुध बुद्धि एवं वाणी से संबंधित ग्रह है। ज्योतिष के अनुसार बुध हरे रंग का प्रतिनिधि ग्रह है। मिथुन राशि वाले लोग होली पर सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। हरे रंग से होली का उत्सव मनाएं। इसके प्रभाव से वे व्यापार एवं नौकरी में सम्मानजनक उपलब्धि अर्जित करेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातक होली खेलने के लिए हरे रंग के अलावा नारंगी या जामुनी रंग का प्रयोग कर सकते हैं।

कर्क राशि :-

कर्क राशि वाले जातक प्रातः शिव परिवार का पूजन करें। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन एवं धन से संबंधित ग्रह है, जो पूर्ण सफेद है। कर्क राशि के लोगों को सफेद आक के फूलों से भगवान शिव का पूजन कर पीले, केसरिया एवं हरे रंग से होली खेलना चाहिए। जो उनके लिए धन तथा सुख में वृद्धि करने वाला होगा। हरा रंग शांति प्रदान करेगा। संतान का सुख मिलेगा तथा समाज में सम्मान भी मिलेगा। इसके अलावा इस राशि के जातक होली खेलने के लिए हल्के नीले या हल्के हरे रंग का प्रयोग कर सकते हैं।

सिंह :-

सिंह राशि वाले जातक प्रातः भगवान सूर्य की आराधना करें। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जो सारे ग्रहों के भी स्वामी हैं। लाल, पीला, महरुन एवं नारंगी सूर्य से संबंधित रंग है। सिंह राशि वाले लोगों को होली के दिन सुबह सूर्य को लाल गुलाब मिश्रित जल से अर्घ्य देकर लाल रंग से होली खेलना चाहिए। इससे वे अत्यधिक ऊर्जा की प्राप्ति करेंगे। शरीर में शक्ति का संचार होगा। बुद्धि प्रखर होगी। उच्च पद पर आसीन होंगे। इस राशि के जातक होली खेलने के लिए लाल रंग के अलावा मेहरून, सुनहरा-पीला या नारंगी रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं।

कन्या :-

कन्या राशि वाले जातक होली-पूजन के पश्चात गणेश जी के साथ कुबेर भगवान के दर्शन करें। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। बुध बुद्धि एवं वाणी से संबंधित ग्रह है। ज्योतिष के अनुसार बुध हरे रंग का प्रतिनिधि ग्रह है। कन्या राशि वाले लोग होली पर सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। हरे रंग से होली का उत्सव मनाएं। इसके प्रभाव से वे व्यापार एवं नौकरी में सम्मानजनक उपलब्धि अर्जित करेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातक हरे रंग के अलावा होली खेलने के लिए टेसू के रंग अथवा नारंगी या जामुनी रंग का प्रयोग कर सकते हैं।

तुला :-

तुला राशि वाले जातक प्रातः मां दुर्गा का पूजन करें। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। नवग्रहों में शुक्र सबसे चमकीला ग्रह है। तुला राशि वाले लोग होली पर सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं और होली खेलने में पीले एवं आसमानी रंग का प्रयोग करें। इससे वैभव की प्राप्ति होगी। विलासिता पूर्ण जीवन का आनंद उठा सकेंगे। मित्र, परिजन सभी आपको सम्मान देंगे। इस रंग के अलावा इस राशि के जातक होली खेलने के लिए लाल, गुलाबी, गेरुआ या नारंगी रंग का प्रयोग कर सकते हैं।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि वाले जातक प्रातः रिद्धि-सिद्धि सहित गणेश जी का पूजन करें। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। मंगल का रंग लाल है और उनकी पूजा भी लाल सामग्री से ही होती है। अतः वृश्चिक राशि वाले लोगों को लाल रंग से होली खेलना अति लाभदायक होगा, इससे उनको मान-सम्मान मिलेगा तथा क्रोध पर नियंत्रण होगा। भूमि से लाभ मिलेगा, ऋणों से मुक्ति मिलेगी। विवाह में बाधा नहीं आएगी।

धनु :-

धनु राशि वाले जातक प्रातः भगवान दत्तात्रेय (गुरु महाराज) का पूजन करें। धनु राशि के स्वामी गुरु हैं। गुरु धर्म, शुद्ध आचरण, सात्विक प्रवृत्ति एवं अत्यधिक धन प्रदाता ग्रह है। धनु राशि के लोगों को होली के दिन सुबह भगवान शंकर का पीली हल्दी की गांठों से पूजन करना चाहिए तथा गरीबों को भोजन कराना चाहिए। होली हेतु इन्हें पीले रंग का उपयोग लाभकारी होगा, जो इन्हें धन, मान-सम्मान एवं सफलता दिलाएगा। पीले रंग के अलावा लाल रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं।

मकर :-

मकर राशि वाले जातक प्रातः भगवान राम सहित हनुमान के दर्शन करें। मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनि न्यायप्रिय एवं मंद गति का ग्रह है, जिनका रंग नीला है। शनि सात्विक एवं धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को कभी कष्ट नहीं देते। मकर राशि के लोगों को होली में नीले, सफेद, काले, ब्राउन रंगों का उपयोग लाभदायक होगा।

कुंभ :-

कुंभ राशि वाले जातक प्रातः भगवान हनुमान का पूजन करें। कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनि न्यायप्रिय एवं मंद गति का ग्रह है, जिनका रंग नीला है। शनि सात्विक एवं धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को कभी कष्ट नहीं देते। कुंभ राशि के लोगों को होली में नीले, सफेद, काले, ब्राउन रंगों का उपयोग लाभदायक होगा।

मीन :-

मीन राशि वाले जातक प्रातः गुरु का पूजन करें। मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। गुरु धर्म, शुद्ध आचरण, सात्विक प्रवृत्ति एवं अत्यधिक धन प्रदाता ग्रह है। मीन राशि के लोगों को होली के दिन सुबह भगवान शंकर का पीली हल्दी की गांठों से पूजन करना चाहिए तथा गरीबों को भोजन कराना चाहिए। होली हेतु इन्हें पीले रंग का उपयोग लाभकारी होगा, जो इन्हें धन, मान-सम्मान एवं सफलता दिलाएगा। इस राशि के जातक होली खेलने के लिए पीले रंग के अलावा नारंगी और हरे रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं।



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.