जानिए! किस रंग की बांसुरी से होगी आपकी मनोकामना पूरी

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 02:46:01 PM
Flute color or Desire Fulfillment

भगवान कृष्ण को बांसुरी बहुत ही पसंद थी वे इसे अपने आप से कभी भी दूर नहीं करते थे। इसी कारण बांसुरी को पवित्र माना जाता है, आपको बता दें कि अलग-अलग रंग और प्रकार की बांसुरी अलग-अलग फल प्रदान करती है। आइए आपको बताते है अपनी मनचाही मनोकामना की पूर्ति के लिए किस रंग की बांसुरी को अपने घर में रखना आपके लिए उचित रहेगा...

कहीं आप भी तो नहीं करते रात के समय श्मशान के पास से निकलने की भूल

जो लोग बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें अपने कमरे में मेन गेट के पास पीली बांसुरी रखनी चाहिए।

व्यापार में वृद्धि के लिए दुकान के गल्ले में चांदी की बांसुरी रखें।

धन वृद्धि के लिए घर की तिजोरी में चांदी की बांसुरी रखना अच्छा माना जाता है।

घर के मंदिर में मोर पंख लगी बांसुरी रखने से घर-परिवार के अटके काम पूरे होते हैं।

अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं तो अपने बिस्तर के पास लाल बांसुरी रखें, आपका विवाह आपके पसंदीदा जीवनसाथी से होगा।

संतान की इच्छा रखने वाले जोड़े को अपने बेडरूम में हरी बांसुरी रखनी चाहिए। इस बांसुरी को छिपाकर रखें, आपको जल्द ही संतान सुख मिलेगा।

नया व्यापार शुरू करने वालों को अपने कपड़ों की अलमारी में लकड़ी की बांसुरी रखनी चाहिए।

सभी राशियों को प्रभावित करेगी मंगल और शुक्र की नजदीकी

परीक्षा में सफलता पाने के लिए स्टूडेंट्स को अपने कमरे में सफ़ेद बांसुरी रखनी चाहिए।

बीमारियों से बचने के लिए रसोईघर में गोल्डन बांसुरी रखें।

परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद खत्म करने के लिए एक ही रंग की दो बांसुरियां घर के हॉल में रखना शुभ होता है।

अपने परिवार या व्यापार को नकारात्मक शक्तियों से बचाए रखने के लिए काले रंग से सजी बांसुरी घर या दुकान की छत पर लटका दें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

डिनर स्पेशल : पनीर कोल्हापुरी

तड़का रोटी

सिंधी दाल

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.