धन वृद्धि के लिए कन्या पूजन के दिन अवश्य करें ये काम

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Apr 2017 09:30:28 AM
Do this work on the day of kanya poojan for wealth Increasement

नवरात्र के अंतिम या नौंवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने के बाद कंजक पूजन या कन्याओं का पूजन किया जाता है। इस दिन कन्याओं का पूजन करने से मनोवांछित कामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन कन्याओं को भोजन कराके उन्हें उपहार, भेंट दी जाती है, इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। वहीं कुछ लोग अष्टमी के दिन भी कन्या पूजन करते हैं।

नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा करने से होती है सुख और समृद्धि की प्राप्ति

आपको बता दें कि अगर आप कन्या पूजन के दिन कुछ खास काम करें तो इससे आर्थिक स्थिती मजबूत होती है। आइए आपको बताते हैं धन वृद्धि के लिए इस दिन क्या काम करने चाहिए....

1- कन्याओं को भोजन करवाने के बाद उगे हुए जौ और रेत को जल में विसर्जित कर दें।

2- कुछ जौ को जड़ सहित उखाड़कर समृद्धि हेतू घर की तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखना चाहिए। ऐसा करने से तिजोरी धन से खचाखच भरी रहती है।

4 या 5 अप्रैल : जानिए किस दिन है नवमी

3- कलश के पानी को पूरे घर में छिड़कना चाहिए, इससे घर से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

4- नारियल को माता दुर्गा के प्रसाद स्वरूप सभी पारिवारिक सदस्यों को बांटकर स्वयं खाएं।

5 -नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याओं को खीर खिलाएं, दूध और आटे से बनी पूरियां खिलाएं। कन्याओं के पैरों में महावर और हाथों में मेहंदी लगाने से देवी पूजा पूर्ण होती है। पूर्ण पूजन के बाद कन्याओं को अंत में लाल चुनरी भेंट करें।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जानिए! आखिर माता दुर्गा ने शेर को ही क्यों चुना अपनी सवारी के लिए

जानिए मां दुर्गा के 108 नाम और उनके अर्थ के बारे में .....

Navratri Special : मां दुर्गा के नौ रूप और उनकी महिमा

 

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.