नंदानवमी पर राशिअनुसार करें ये उपाय

Samachar Jagat | Thursday, 08 Dec 2016 07:00:01 AM
Do these measures on nanda navami

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी को नंदा नवमी और शुक्ल पक्ष की नवमी को महानंदानवमी के रुप में जाना जाता है। नंदा को मां पार्वती का रूप माना जाता है और इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन अगर राशिअनुसार कुछ खास उपाय किए जाएं तो ये लाभकारी होते हैं। आइए आपको बताते हैं इन उपायों के बारे में....

मेष :-

मेष राशि के जातक व्यवसाय में लाभ प्राप्त करने के लिए आज शिव-पार्वती का दही से अभिषेक करें।

वृष :-

वृष राशि के जातक धन प्राप्ति के लिए आज शिव-पार्वती पर दूध चढ़ाएं।
 
मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक आज शिव-पार्वती पर लाल कनेर के पुष्प चढ़ाएं।
 
कर्क :-

कर्क राशि के जातक कच्चे दूध, सफेद आकड़े एवं दही से शिव-पार्वती का पूजन करें।

धन की समस्या से परेशान हैं तो घर में रखें ये शुभ प्रतीक

सिंह :-

सिंह राशि के जातक मनोकामना पूर्ति के लिए आज शीतल जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।
 
कन्या :-

कन्या राशि के जातक आज शिव-पार्वती पर बिल्वपत्र चढ़ाएं।
 
तुला :-

निरोगी रहने के लिए तुला राशि के जातक आज शिव-पार्वती को आकड़े के पुष्प अर्पित करें।
 
वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातक आज शिव-पार्वती का अभिषेक गाय के कच्चे दूध से करें।
 
धनु :-

धनु राशि के जातक धन प्राप्ति के लिए माता पार्वती को पीले रंग की वस्तु अर्पित करें।

इन चीजों को हमेशा रखें घर से दूर
 
मकर :-

मकर राशि के जातक नीले पुष्पों से शिव-पार्वती का पूजन करें।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातक आज शिव-पार्वती पर कनेर के पुष्प चढ़ाएं।

मीन :-

मीन राशि के जातक आज बैल को चारा खिलाएं, भोलेनाथ की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

कौन थे भगवान गणेश के दूसरे पिता

जानिए! हनुमान जी को क्यों कहा जाता है पवन पुत्र

शिवजी का सबसे बड़ा दुश्मन था उनका ये पुत्र

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.