दिसंबर माह का राशिफल

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 10:09:55 AM
December Horoscope

दिसंबर माह शुरू हो चुका है, इस माह में आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव आएंगे, किस राशि के जातकों के लिए ये माह शुभ फलदायक रहेगा और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ेगा आइए आपको बताते हैं इसके बारे में.....

मेष :-

महीने के पहले भाग में जहां मेष राशि के जातकों को नौकरी व्यवसाय में संघर्ष का सामना करना होगा वहीं दूसरे भाग में इन मामलों में आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा।

119 वर्ष की उम्र में भी युवा दिखते थे भगवान श्रीकृष्ण

वृष :-

इस महीने धन का नुकसान हो सकता है, धोखा भी मिल सकता है सजग रहें। महीने के तीसरे सप्ताह के बाद आप अपनी आय को बढ़ाने में सफल होंगे, इसके लिए आपको काफी परिश्रम करना होगा।

मिथुन :-

इस माह आप अपनी मेहनत से आय के साधन में वृद्धि करने में सफल होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं।

कर्क :-

इस माह आप अपनी योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे, धार्मिक भावना एवं आस्था बढ़ेगी। जिससे पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में आप सक्रिय रह सकते हैं।

सिंह :-

इस माह आपको अनावश्यक भाग दौड़ और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कन्या :-

इस महीने आप नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, किए गए कार्य में आपको सफलता भी मिलेगी।

तुला :-

इस महीने अनावश्यक भाग-दौड़ और खर्च में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों के मन में नौकरी बदलने का विचार आ सकता है।

वृश्चिक :-

इस महीने आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ प्राप्त होने की संभावना है, मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

धनु :-

इस महीने आप नौकरी-व्यवसाय में लाभ की बहुत अपेक्षा न करें, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को स्त्रियों के बारे में बताई थीं ये बातें

मकर :-

इस महीने आपको स्वास्थ्य संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है, धन के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। वैसे आपके लिए इस महीने कुछ अच्छी बात भी है आपको मान-सम्मान मिल सकता है।

कुंभ :-

इस महीने आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बनते कार्यों में बाधाओं का सामना करना होगा। अनावश्यक भागदौड़ और मानसिक तनाव भी बना रह सकता है।

मीन :-

इस महीने संघर्ष तो करना होगा लेकिन उन्नति एवं लाभ भी मिलेगा, कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परश्रिम करना होगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

डिनर स्पेशल : पनीर कोल्हापुरी

तड़का रोटी

सिंधी दाल

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.