परिवार को सेहतमंद रखना है तो इस दिशा मे मुख करके बनाएं भोजन

Samachar Jagat | Wednesday, 23 Nov 2016 11:41:40 AM
Create food by mouth in this direction

खाना बनाते समय वास्तु से जुड़ी कुछ खास बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आखिर किस दिशा में मुंह करके खाना बनाया जाए। अगर खाना बनाते समय वास्तु स्थिति खराब हो तो इसका असर पूरे परिवार की सेहत पर पड़ता है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

आज का राशिफल

घर में सुख-शांति बनाएं रखने और रोगों से बचे रहने के लिए पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना सबसे अच्छा माना जाता है। किचन घर में किसी भी दिशा में हो, लेकिन खाना बनाने वाले का मुंह पूर्व दिशा की ओर ही रहना चाहिए।

किचन में एक खिड़की यदि पूर्व दिशा की ओर हो तो वास्तु की दृष्टि से यह बहुत अच्छा माना जाता है।

इस दिशा में खड़े होकर खाना नहीं बनाना चाहिए :-

अगर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाया जाए तो घर की सुख-शांति पूरी तरह से भंग हो सकती है। आए दिन घर के लोगों में लड़ाई-झगड़े होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए इस दिशा में मुंह करके खाना नहीं बनाना चाहिए।

इस छोटी सी चीज को रखें घर में, होगी धन की बरसात

दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाने से घर की महिलाओं को कई रोगों का सामना करना पड़ सकता है।

पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से घर के लोगों को त्वचा और हड्डी से जुड़े रोग पैदा होने का डर रहता है।

उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाने पर धन-संपत्ति की हानि होने का खतरा होता है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

कितना जानते है आप स्मार्टफोन में डाली जानें वाली सिम के बारे में?

सावधान! सेंकड हैंड स्मार्टफोन लेनें जा रहे है तो रुकिए...  

बडें काम के है गूगल के ये ऐप्स



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.