धन की समस्या से परेशान हैं तो घर में रखें ये शुभ प्रतीक

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 03:53:40 PM
Auspicious Symbols Of Borrow money

कुछ वस्तुओं को वास्तुशास्त्र में शुभ प्रतीक माना जाता है। इनसे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इन शुभ वस्तुओं में ओम, स्वास्तिक, मंगल कलश, पंचसूलक और मीन आते हैं। इन्हें घर में रखने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। घर में सुख-शांति बनी रहती है। चलिए अब आपको बताते हैं कैसे प्रत्येक वास्तु चिन्ह घर में रखना लाभदायक होता है। इसके क्या लाभ हैं एवं यह कैसे काम करता है।

इन चीजों को हमेशा रखें घर से दूर

ओम चिन्ह :-

ओम चिन्ह को वास्तुशास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ओम सृष्टि के रचनाकार भगवान ब्रह्मा का प्रतीक है। ओम का चिन्ह घर में रखने से एक खास प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है जो घर में रोगों को उत्पन्न करने वाली ऊर्जा को नष्ट करती है। इसे आप अपनी मनचाही जगह पर रख सकते हैं।

स्वास्तिक चिन्ह :-

स्वास्तिक चिन्ह का प्रयोग प्राचीन काल से हो रहा है। हिन्दू धर्म के लिए स्वास्तिक चिन्ह माननीय प्रतीक चिन्ह है। वास्तुशास्त्र में भी इसका बहुत महत्व है। यदि आपको लगता है कि आप धन से संबंधित समस्या से पीड़ित हैं, धन आता है लेकिन पानी की तरह बह जाता है तो अपने घर में स्वास्तिक चिन्ह अवश्य ले आएं। इस चिन्ह को अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ लगाएं।

मंगल कलश :-

मंगल कलश भी भारतीय परम्परा का एक अनिवार्य अंग है, जिसमें शुभ प्रतीकों के माध्यम से सौभाग्य को आमंत्रित किया जाता है। यह मिट्टी का पात्र होता है, जिसमें शुद्ध जल भरा होता है। इस पर अशोक या आम की पत्तियों का प्रयोग भी किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मंगल कलश को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

नल से पानी का टपकना नहीं होता शुभ

हल्दी का छापा :-

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के पास पंचसूलक यानि हल्दी के निशान घर में सुख एवं समृद्धि लाते हैं। घर को रोगों से मुक्त बनाते हैं, हर घर के लिए यह चिन्ह आवश्यक हैं।

मीन यानी मछली का चिन्ह :-

जितना पुराना वास्तु विज्ञान है शायद उससे भी पुराना है मीन के चिन्ह का महत्व। प्राचीन काल से ही मीन के चिन्ह को शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मीन के प्रतीक चिन्ह को घर के उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे धन लाभ होता है, यदि आप मीन चिन्ह नहीं रखना चाहते तो इस दिशा में एक फिश एक्वेरियम भी रख सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि आप यदि किसी जरूरी कार्य से घर से निकल रहे हों तो जाने से पहले मीन का चिन्ह जरूर देख लें, काम सफल होगा।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

यहां एक गलती करने पर आपको भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना

शांति की तलाश है तो जाएं इन जगहों पर

प्रेमियों के लिए बहुत खास है ये वाटरफॉल

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.