दीपावली पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

Samachar Jagat | Sunday, 30 Oct 2016 07:00:03 AM
According to please Goddess Lakshmi on Diwali These measures have

दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। दीपावली के दिन राशि अनुसार उपाय करने से मां लक्ष्मी साधक पर प्रसन्न होती हैं और उसकी मनोकामना पूरी करती हैं। आइए आपको बताते हैं इन उपायों के बारे में.....

जानिए क्यों? इन घरों से दूर रहती है नकारात्मक ऊर्जा

मेष राशि :-

दीपावली की रात लाल चंदन और केसर घिसकर उससे रंगा हुआ सफेद कपड़ा यदि आप अपने गल्ले अथवा तिजोरी में बिछाएंगे तो उससे आपकी समृद्धि में हमेशा वृद्धि होगी।

वृष राशि :-

यदि बहुत पैसा कमाने के बावजूद भी आप सेविंग नहीं कर पा रहे हैं तो दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ कमल के फूल का भी पूजन करें तथा बाद में इस फूल को लाल कपड़े में बांधकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी या लॉकर में रखें।

मिथुन राशि :-

यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन के बाद गणेशजी की प्रतिमा को खड़ी हल्दी की माला पहनाएं। इससे आपकी परेशान समाप्त हो सकती है।

कर्क राशि :-

यदि आप दीपावली पर पीला त्रिकोण आकृति का झंड़ा विष्णु भगवान के किसी मंदिर में ऊंचाई वाले स्थान पर इस प्रकार लगाएं कि वह लहराता रहे तो अगली दिवाली तक आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

सिंह राशि :-

सिंह राशि के जातक दीपावली की रात घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जला कर रखें, आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

कन्या राशि :-

यदि आपको धन संबंधी कोई समस्या है तो आप दीपावली की रात लाल रूमाल में नारियल बांधकर अपने गल्ले अथवा तिजोरी में रखें। इससे धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा दीपावली के दिन दो कमलगट्टे की माला माता लक्ष्मी के मंदिर में अर्पित करें।

गुरूवार के दिन ये 3 उपाय करने से बदल जाएगी आपकी किस्मत

तुला राशि :-

मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए तुला राशि के जातक दीपावली की सुबह स्नान आदि नित्य कर्म करने के बाद किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर 11 नारियल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि :-

वृश्चिक राशि के लोगों को यदि धन की इच्छा है तो वे दीपावली पर अपने घर के बगीचे या बरामदे में केले के दो पेड़ लगाएं तथा इनकी देखभाल करें।

धनु राशि :-

धनु राशि के जातक धन प्राप्ति के लिए दीपावली के दिन पान के पत्ते पर रोली से श्रीं लिख कर अपने पूजा स्थान पर रखें तथा रोज इसकी पूजा करें।

मकर राशि :-

मकर राशि के जातकों का अगर काफी समय से धन अटका हुआ है तो दीपावली की रात आक की रुई का दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं। इससे रुका हुआ धन मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

कुंभ राशि :-

कुंभ राशि के जातक धन प्राप्ति के लिए दीपावली की रात नारियल के कठोर आवरण में घी डालकर लक्ष्मीजी के समक्ष दीपक जलाएं। यह दीपक रात भर जलने दें।

मीन राशि :-

मीन राशि के जातक धन लाभ के लिए दीपावली पर किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर कमल के फूल, नारियल अर्पित करें तथा सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

और पढ़े खबरें...

स्वर्ग प्राप्ति के लिए रूप चतुर्दशी को अवश्य करें ये उपाय

जानिए क्यों? इन घरों से दूर रहती है नकारात्मक ऊर्जा

गुरूवार के दिन ये 3 उपाय करने से बदल जाएगी आपकी किस्मत

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.