बेडरूम के लिए 10 वास्तु टिप्स

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2016 01:01:53 PM
10 Vastu tips for bedroom

शादी शुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने में वास्तु का बहुत बड़ा योगदान होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में अगर कुछ छोटे-मोटे बदलाव कर दिए जाएं तो पती-पत्नी के बीच में लड़ाइयां और तनाव को खत्म किया जा सकता है। वास्तुशास्त्र में बेडरूम के वास्तु को सही रखने के अनेक उपाय बताए गए हैं। इन सभी उपायों में से यहां हम आपको 10 महत्वपूर्ण टिप्स बता रहे हैं जिसके माध्यम से आप अपने बेडरूम का वास्तु ठीक रख सकते हैं।  

बेडरूम का वास्तु ठीक रखने के 10 टिप्स :-

1- वास्तु के अनुसार बेडरूम का लोकेशन दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए और इसी कोने में बेड भी रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच में प्यार और भरोसा बढ़ेगा। पूर्वोत्तर और दक्षिण पूर्व कोने में बेडरूम बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए।

2- सोते समय अपना सिर साउथ की ओर रखना चाहिए। इस तहर से उत्तर दिशा से आने वाली सकारात्मक चुंबकीय ऊर्जा सीधे शरीर में प्रवेश कर सकती है।

नल से पानी का टपकना नहीं होता शुभ

3- बेड कभी भी धातु या लोहे का नहीं बना होना चाहिए। आप दोनों के बीच में कोई तनाव पैदा ना हो इसलिए हमेशा लकड़ी का बना हुआ बेड ही खरीदें।

4- मास्टर बेडरूम में लाइट रंगों का चयन करें जैसे, हल्का नीला, हल्का हरा या रोज पिंक आदि। इसके अलावा मास्टर बेडरूम में बेकार का कबाड़ ना भरें।

5- पत्नी को हमेशा बिस्तर की बाईं ओर और पति को दाईं ओर सोना चाहिए। इससे रिश्ते में प्यार बना रहता है।

6- डबल बेड पर एक ही बिस्तर यानी गद्दा बिछाएं। पती-पत्नी को डबल गद्दे नहीं बिछाने चाहिए। इससे वैवाहिक संबंधों में सद्भाव और सकारात्मकता आती है।

विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आज करें ये उपाय

7- बेडरूम में कोई ऐसी तस्वीर ना लगाएं, जो हिंसा दर्शा रही हो। बेड के सिरहाने वाली दीवार पर घड़ी, फोटो फ्रेम आदि न लगाएं।

8- बेडरूम में बिजली के तरह-तरह के उपकरण लगाने से बचें। अगर वहां पर कोई बिजली का उपकरण लगा भी हो तो उसे बेड से काफी दूरी पर रखें।

9- बेडरूम में कभी भी शीशे नहीं लगाने चाहिए क्योंकि इससे झगड़े होते हैं। अगर शीशा लगा ही है तो उसे ढंक कर रखें, खास तौर पर रात के समय।

10- बेडरूम के मुख्यद्वार पर शाम के समय थोड़ा सा कपूर जलाना चाहिए, जिससे वहां की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जानिए! हनुमान जी को क्यों कहा जाता है पवन पुत्र

विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आज करें ये उपाय

अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है चेन्नई

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.