वार्न की ऑल टाइम आईपीएल टीम में सचिन को नहीं मिली जगह

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2017 02:08:44 PM
Warne not included Sachin in his IPL team

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न की ऑल टाइम आईपीएल टीम में भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को जगह नहीं मिली है। वार्न ने अपनी इस टीम की कमान भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी है। वार्न ने फेसबुक पर इस टीम की घोषणा की।

आश्चर्यजनक रूप से इस टीम में वार्न ने मुम्बई इंडियंस की ओर से आईपीएल में खेल चुके सचिन तेंदुलकर को जगह नहीं दी है। सचिन ने आईपीएल में 78 मैचों में 2334 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 100 रन था। आईपीएल 2010 में तो उन्होंने सर्वाधिक 618 रन बानाए थे।

वार्न भी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। उन्हीं की कप्तानी में राजस्थान ने 2008 में आईपीएल के पहले संस्करण का खिताब जीता था।

टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली, क्रिस गेल, रोहित शर्मा, जैक्स कालिस, रवींद्र जडेजा, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा और उमेश यादव।       



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.