वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ मुकाबला कड़ा : फ्लेमिंग

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2017 01:40:01 AM
Wankhede clash against Mumbai: Fleming

मुंबई। मुंबई इंडियन्स को मौजूदा आईपीएल में हराने वाली एकमात्र टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि यह जीत आत्मविश्वास बढ़ाने वाली थी।

फ्लेमिंग ने हालांकि इस टीम के खिलाफ कल फिर होने वाले मैच को कड़ा करार दिया।

पहले मैच में हार के बाद मुंबई के लगातार छह जीत के क्रम के बारे में पूछने पर फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी हार होने वाली है। यह इसे देखने का सकारात्मक तरीका है। आईपीएल आत्मविश्वास से जुड़ा है और वे कुछ मुश्किल हालात से उबरे हैं, यहां तक कि कल रात 142 का स्कोर दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ प्रतिस्पर्धी स्कोर से कम था। लेकिन वे उम्मीदों पर खरा उतरने में सफल रहे।’’

फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘मिशेल मैकलेनाघन ने शानदार गेंदबाज की। पोलार्ड ने आरसीबी के खिलाफ काफी अच्छा खेला दिखाया जो मैच संभवत उन्हें हारना चाहिए था। उन्होंने चीजों का अंजाम तक पहुंचाने का तरीका ढूंढ लिया है और यह संभवत अच्छी टीम का संकेत है। जब टीम मुश्किल में होती है तो कोई ना कोई जिम्मेदारी लेता है।’’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.