एक बार फिर से दहाड़ने को तैयार है मुम्बई इंडियंस का यह शेर

Samachar Jagat | Monday, 03 Apr 2017 06:15:14 PM
Rohit is ready to Captaincy Mumbai Indians

खेल डेस्क। अपनी कप्तानी में मुम्बई इंडियंस को दो बार आईपीएल चैम्पियन बनाने वाले रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के दसवें संस्करण में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं।

पिछले कुछ महीनों से जांघ की चोट से परेशान रोहित शर्मा अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और वह पांच अप्रैल से शुरू होने वाले आगामी आईपीएल सत्र में मुम्बई इंडियंस की कप्तानी करने को तैयार हैं।

जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ चोट लगी थी। जिससे वह बहुत डर गए थे। 
रोहित ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ईमानदारी से कहूं तो मैं उस समय काफी डर गया था। रन लेने के दौरान मैंने जोर की आवाज सुनी। उस समय तक मेरा एमआरआई नहीं हुआ तब मैं डर गया था।

अब रोहित ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के साथ अपने स्वास्थ लाभ की प्रक्रिया पूरी कर ली। इसके लिए उन्होंने. एनसीए के स्टाफ का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि एनसीए के स्टाफ ने मेरे साथ मेहनत की। जिसके कारण मैं क्रिकेट मेें वापसी को तैयार हूं।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा विराट कोहली और सुरेश रैना के बाद आईपीएल के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने 142 मैचों में 33.68 की औसत से 3874 रन बनाए हैं। जिनमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 109 हैं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.