मुंबई इंडियन्स ने जीता टॉस, पुणे करेगी पहले बल्लेबाजी

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2017 07:31:52 PM
Mumbai Indians Rising Pune Supergiant win the toss

मुंबई। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल के दसवें संस्करण के 28वें मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया है।

इस मैच में अभी तक शानदार प्रदर्शन करने वाले कुनाल पांड्या को चोट के कारण मुम्बई की अन्तिम एकादश में शामिल नहीं किया गया है। उनके स्थान पर कर्ण शर्मा को टीम में जगह दी गई है।

वहीं पुणे ने पिछले मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया है। मुम्बई ने एक बार फिर से अपने आइकन खिलाड़ी लसिथ मलिंगा को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। 

मुंबई इंडियंस: पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), जोस बटलर, नितीश राणा, रोहित शर्मा (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, एमजे मैकलेनाघन, मिशेल जॉनसन, केवी शर्मा, जसप्रीम बुमराह।

राइजिंग पुणे: अजिंक्या रहाणे, आरए त्रिपाठी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), महेन्द्र सिंह धोनी, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, डेल क्रिश्चियन, वाशिंगटन सुंदर, एसएन ठाकुर, जयदेव उनादकत, इमरान ताहिर।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.